Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में राज्यसभा की एक सीट पर झामुमो और कांग्रेस में सियासी रस्साकशी
    झारखंड

    झारखंड में राज्यसभा की एक सीट पर झामुमो और कांग्रेस में सियासी रस्साकशी

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राज्य के सत्ताधारी गठबंधन के घटक दलों में सियासी रस्साकशी तेज हो गयी है। झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के पास विधायकों का जो संख्याबल है, उसके हिसाब से राज्यसभा की दो में से एक सीट पर इसके उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। इस तयशुदा सीट पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों दल अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चार मंत्रियों और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राज्यसभा सीट के लिए पार्टी की ओर से दावेदारी पेश की। उन्होंने सीएम से कहा कि राज्यसभा के पिछले चुनाव में कांग्रेस के विधायकों ने गठबंधन धर्म का निर्वाह करते हुए झामुमो के प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया था। इसलिए इस बार गठबंधन की ओर से कांग्रेस का प्रत्याशी उतारा जाना चाहिए। कांग्रेस की दावेदारी पर सीएम एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि इस मसले पर वह अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं से बात करेंगे। गठबंधन में आपसी रायशुमारी के बाद ही इसपर निर्णय लिया जाना उचित होगा।

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने अपनी बात गठबंधन के मुखिया के सामने रख दी है। उनका रुख सकारात्मक लग रहा है।

    कांग्रेस नेताओं की सीएम से मुलाकात के कुछ ही देर बाद झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गठबंधन के भीतर संख्या बल के हिसाब से झामुमो बड़ी पार्टी है और इस लिहाज से हमारी पार्टी की दावेदारी ज्यादा मजबूत है।

    इधर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि राज्य में गठबंधन की सरकार तीन दलों के सहयोग से चल रही है और हमारा मानना है कि सबसे बड़े दल को सहयोगी दलों के हितों का भी ख्याल रखना चाहिए।

    सनद रहे कि 82 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 82 है। सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की कुल संख्या 48 है। इनमें झामुमो के 30 और कांग्रेस के 17विधायक हैं।गठबंधन के तीसरे घटक दल राजद का मात्र एक विधायक है। विधायकों के संख्याबल के हिसाब से राज्यसभा की दो सीटों में से एक सीट पर सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है। सत्तारूढ़ गठबंधन अगर दूसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारता है तो उसकी जीत तभी हो सकती है जब राज्य में राजनीतिक उलटफेर की कोई असामान्य परिस्थिति बन जाये। ऐसे में एकमात्र सुनिश्चित सीट को लेकर ही झामुमो और कांग्रेस के बीच दावेदारी को लेकर जिच कायम है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपल्स अस्पताल की जमीन से जुड़ी जांच रिपोर्ट की फाइल मिली
    Next Article चतरा : टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने छह जगहों पर की छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.