Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 10:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : सदर अस्पताल में काम पर लौटे डॉक्टर, 1 हफ्ते के लिए हड़ताल स्थगित
    झारखंड

    देवघर : सदर अस्पताल में काम पर लौटे डॉक्टर, 1 हफ्ते के लिए हड़ताल स्थगित

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से देवघर एसडीओ और एसडीपीओ ने आईएमए सभागार में डॉक्टरों से वार्ता की और दोषियों पर त्वरित कारवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने फिलहाल एक हफ्ते के लिए अपने हड़ताल को स्थगित कर दिया और काम पर लौट गए हैं. डॉक्टरों ने कहा कि एसडीओ और एसडीपीओ ने हमारी मांगों को लेकर बताया कि 2 आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है और शेष 3 के लिए छापमारी चल रही है.

    उस समय उपस्थित पुलिसकर्मियों के व्यवहार की समीक्षा की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कारवाई की जाएगी. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सदर अस्पताल में अविलम्ब सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन के भरोसे के बाद JHASA एवं IMA देवघर ने मरीजों को हो रही असुविधा को देखते हुए मानवीय आधार पर एक सप्ताह के लिए हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है. बता दें, देवघर के पुराने सदर अस्पताल स्थित आईएमए हॉल में आज आईएमए, झासा और देवघर एसडीओ के अलावा देवघर एसडीपीओ के साथ एक बैठक की गई जिसमें संगठन ने अपनी तीन प्रमुख मांगे रखी.

    इसमें पहला डॉक्टरों को सदर अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देने, दूसरा फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और तीसरा देवघर सदर अस्पताल में सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती. इन तीनों मांगों को लेकर 2 घंटे चली बैठक के बाद संगठन ने अपना हड़ताल वापस ले लिया है. झांसा के सचिव और आईएमए ने स्पष्ट रूप से कहा कि इनकी मांगे मान ली गई है. अगर 7 दिनों के अंदर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो डॉक्टर पुनः हड़ताल पर जाएंगे.

    देवघर सदर अस्पताल में शुरू हुई पुरानी व्यवस्था 

    वहीं इस मामले पर देवघर एसडीओ दिनेश कुमार यादव ने कहा कि हमलोगों की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई है. डॉक्टरों की मांग जायज है जब तक डॉक्टर सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे इलाज सही ढंग से नहीं किया जा सकता है. ऐसे में जिला प्रशासन की अपील पर हड़ताल समाप्त कर लिया गया है. वहीं मौके पर मौजूद देवघर सिविल सर्जन सीके साही ने हड़ताल समाप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इनकी मांगे जायज थी और इन पर संज्ञान लिया गया है और जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी फिलहाल अभी से देवघर सदर अस्पताल में पुरानी व्यवस्था शुरू कर दी गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट में माइनिंग लीज आवंटन और शेल कंपनी से जुड़े मामले पर सुनवाई
    Next Article नामकुम सीओ विनोद प्रजापति निलंबित, उपायुक्त की जांच रिपोर्ट के बाद राजस्व विभाग ने की कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    Latest Posts

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.