Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 9:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लीज प्रकरण और शेल कंपनी मामले की सुनवाई 19 को
    झारखंड

    झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लीज प्रकरण और शेल कंपनी मामले की सुनवाई 19 को

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ माइनिंग लीज आवंटन और शेल कंपनी से जुड़े मामले पर मंगलवार को सुनवाई हुई। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान ईडी द्वारा सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत किए गए दस्तावेज अदालत के समक्ष खोले गये।

    सुनवाई के दौरान शेल कंपनी मामले में हाई कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि मनरेगा से जुड़ी 16 प्राथमिक की डिटेल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं। पहले सुनवाई शेल कंपनी को लेकर हुई। इस मामले में सरकार की तरफ से अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। मामले को लेकर कोर्ट किसी फैसले तक नहीं पहुंच पायी। सुनवाई होने के बाद कोर्ट ने 19 मई को फिर से सुनवाई करने की बात कही।

    माइनिंग लीज प्रकरण मामले की सुनवाई में हेमंत सोरेन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुकुल रहतोगी पक्ष रख रहे थे। दोनों सुनवाई खत्म होने के बाद कोर्ट ने 19 मई को फिर से सुनवाई करने की बात कही है। ईडी की ओर से अधिवक्ता सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता ने पक्ष रखा। माइनिंग मामले की सुनवाई के दौरान रांची के उपायुक्त छवि रंजन भी मौजूद रहे।

    इस मामले में सोमवार को ईडी ने हाइ कोर्ट में सीलबंद लिफाफा सौंपा था।

    उल्लेखनीय है कि इस मामले में शिव शंकर शर्मा ने जनहित याचिका दायर की थी। अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से दायर की गयी जनहित याचिका में बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन की अवैध आय का निवेश उनके करीबियों द्वारा बनायी गयी कई शेल कंपनियों में किया गया है।

    28 ऐसी कंपनी का ब्यौरा अदालत में पेश किया गया था, जो रवि केजरीवाल, रमेश केजरीवाल, अमित अग्रवाल, अभिषेक प्रसाद एवं अन्य लोगों के नाम पर बनायी गयी थी। याचिकाकर्ता के अनुसार इन कंपनियों के माध्यम से निवेश किया जाता है। पीआईएल में सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स से सोरेन परिवार की पूरी संपत्ति की जांच की मांग की गयी थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : पुलिस ने कोयले के अवैध खनन के आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article जेडीयू नेता प्रवीण सिंह और पूर्व विधायक ताला मरांडी भाजपा में शामिल

    Related Posts

    झारखंड

    पुलिस पर मिर्ची पाउडर से हमला करने वाला वांटेड गिरफ्तार

    June 22, 2025
    झारखंड

    रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा मेघ का सिलसिला

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    Latest Posts

    नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, पुनौराधाम में बनेगा विशाल जानकी मंदिर

    June 22, 2025

    पुलिस पर मिर्ची पाउडर से हमला करने वाला वांटेड गिरफ्तार

    June 22, 2025

    शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित

    June 22, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 22 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 22, 2025

    रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा मेघ का सिलसिला

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.