Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा में सड़क हादसा, किशोर की मौत, एक घायल
    झारखंड

    गढ़वा में सड़क हादसा, किशोर की मौत, एक घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा। गढ़वा के चिनिया-रनपुरा सड़क में मसरा मोड़ के निकट बुधवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस घटना में चिनियां थाना क्षेत्र के चिखुरा पत्थर निवासी कृष्णा साव के 17 वर्षीय पुत्र रामू प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामू के साथ बाइक पर बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल को इलाज के लिए उसके स्वजन गढ़वा अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची चिनियां थाना पुलिस ने रामू के शव एवं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर रात में ही थाना लौट गई थी। पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा अस्पताल भेज दी तथा घटना की छानबीन में जुट गई है। उक्त घटना के बाद मृतक रामू के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामू प्रसाद अपने एक दोस्त के साथ अपनी बाइक यूपी-64ए क्यू- 1767 से अपने घर की ओर लौट रहा था। बाइक के तेज रफ्तार के कारण रामू उसे नियंत्रित नहीं कर सका और बाइक अनियंत्रित होकर मसरा मोड़ के निकट सड़क किनारो बिजली के खंभे से जा टकराई। उक्त घटना में रामू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर उसके साथ बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। रामू को मरा देख उसका दोस्त वहां से भाग खड़ा हुआ तथा इसकी सूचना अपने स्वजनों को फोन कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उसके स्वजन रात में उसे इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    इस मामले में चिनियां थाना पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति से पूछताछ के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा। साथ ही यह जानकारी मिल सकेगी की दोनों रात में कहां से लौट रहे थे।

    गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना था कि बिजली के खंभे में लगा अर्थिंग का तार सड़क के बिल्कुल सटा हुआ है। कयास लगाया जा रहा है कि इसी तार में बाइक के फंसने के कारण उक्त घटना घटी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने से था नाराज
    Next Article आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने पांच दिन की रिमांड पर लिया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.