Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आद्रा रेल मंडल में ट्रैफिक पावर ब्लॉक के कारण रांची रेल मंडल की ट्रेनें प्रभावित, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ ट्रेनों का समय बदला गया
    झारखंड

    आद्रा रेल मंडल में ट्रैफिक पावर ब्लॉक के कारण रांची रेल मंडल की ट्रेनें प्रभावित, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ ट्रेनों का समय बदला गया

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2022Updated:April 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत कोटशिला स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया जाएगा. जिससे रांची रेल मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी. इन ट्रेनों में ट्रेन संख्या 12365/12366 पटना-रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 03503/03504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शामिल हैं, जो 10 अप्रैल को रद्द रहेंगी.

    ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

    प्रभावित ट्रेनों में ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है. ओवर ब्रिज के निर्माण के कारण 10 अप्रैल को धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:40 बजे के स्थान पर 1 घंटा 30 मिनट देर होगी यानि कि यह ट्रेन 10 अप्रैल को 13:10 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी.

    ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारम्भ

    इसके अलावा ट्रेन संख्या 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस 10 अप्रैल को रांची के स्थान पर बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी और बोकारो स्टील सिटी से रांची के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस 10 अप्रैल को रांची के स्थान पर बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान करेगी और रांची से बोकारो स्टील सिटी के बीच रद्द रहेगी .

    ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

    ठाकुर अनुकूल चंद्र उत्सव और बंगाली नव वर्ष के अवसर पर कुछ ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव होगा. यह ट्रेनें गिधनी स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी. ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक गिधनी स्टेशन पर आगमन 15:22 बजे और प्रस्थान 15:24 बजे होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का भी 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक गिधनी स्टेशन पर आगमन 12:14 बजे और प्रस्थान 12:16 बजे होगा.

    रांची-दुमका का गोड्डा तक किया गया विस्तार

    अब गोड्डा जाने वाले यात्रियों की सहुलियत को देखते हुए रेलवे ने रांची-दुमका-रांची ट्रेन का गोड्डा तक विस्तार कर दिया है. गोड्डा-दुमका के बीच वन वे स्पेशल ट्रेन का 9 अप्रैल को परिचालन किया जाएगा. गोड्डा-दुमका स्पेशल ट्रेन शनिवार, 9 अप्रैल को गोड्डा से उद्घाटन के बाद प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का गोड्डा प्रस्थान 16:00 बजे, पोड़ैयाहाट आगमन 16:20 बजे और प्रस्थान 16:22 बजे, हंसडीहा आगमान 17:00 बजे और प्रस्थान 17:05 बजे, नोनीहाट आगमन 17:42 बजे और प्रस्थान 17:46 बजे, बारापलासी आगमन 18:04 बजे और प्रस्थान 18:06 बजे और दुमका आगमन 18:30 बजे होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 18619/18620 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार और नियमित परिचालन की तिथि को बाद में सूचित कr जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुढ़मू में सरहुल की शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया
    Next Article झारखंड में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    Related Posts

    झारखंड

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026
    झारखंड

    चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद कटा 5 हजार का चालान

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बारात से लौट रही बस पलटी, दो की मौ’त, 36 से अधिक घायल

    June 10, 2026
    Latest Posts

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    चलती स्कूटी पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद कटा 5 हजार का चालान

    June 10, 2026

    बारात से लौट रही बस पलटी, दो की मौ’त, 36 से अधिक घायल

    June 10, 2026

    जामताड़ा : पांच दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का समापन, सुदर्शन क्रिया से साधकों ने सीखा तनावमुक्त जीवन का मंत्र

    June 10, 2026

    चतरा : सड़क हादसे में युवक की मौ’त, मुआवजा और नौकरी की मांग पर घंटों रोड जाम

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.