Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 8:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा : अपराधियों ने भेड़पालक की पीट पीटकर की हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    गढ़वा : अपराधियों ने भेड़पालक की पीट पीटकर की हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: जिले के मझिआंव थाना के करकट्टा गांव में अपराधियों ने भेड़पालक सरयू पाल और प्रभु पाल की हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई की है. अपराधियों की पिटाई में सरयू पाल की जहां मौत हो गई है. वहीं प्रभुपाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधियों के द्वारा 30 भेड़ों की भी जान ली गई है.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार मझिआंव थाना के कि चिरकुटही गांव के दो सगे भाई सरयू पल और प्रभु पाल मंगलवार की शाम में देवमूरत राम के करकट्टा गांव स्थित खेत मे भेड़ों को बांध दिया था. बुधवार की सुबह उनकी भेड़ों को खेतों में इधर-उधर भागते-फिरते देखा गया. स्थानीय लोग जब भेड़ पालकों को इसकी जानकारी देने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. दोनों भाइयों का हाथ-पैर बांधकर डंडे से पीटकर गया था. जिसमें सरयू पाल की मौत हो गई थी. जबकि प्रभु पाल दर्द से कराह रहे थे. ग्रामीणों ने उनका हाथ-पांव खोलकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

    जांच में जुटी पुलिस
    इसकी जानकारी मिलते ही मझिआंव के पुलिस इंस्पेक्टर संजय खाखा, थाना प्रभारी और मोरबे गांव के मुखिया आदित्य ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस इंसेक्टर संजय खाखा ने कहा कि इस कांड की जांच की जा रही है. जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा हो जायेगा. वहीं मुखिया आदित्य ठाकुर ने पुलिस से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद रेलवे स्टेशन पर बैग लिफ्टर ट्रेन से बैग चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया, जमकर हुई धुनाई
    Next Article कुएं से वृद्ध की लाश बरामद, परिवार के सदस्यों का रो- रो कर बुरा

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में पत्थर माफियाओं का आतंक, पहाड़ों पर कब्जा, आदिवासियों में दहशत

    July 26, 2025
    झारखंड

    झारखंड में कई जिलों के रजिस्ट्रार का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

    July 25, 2025
    चतरा

    250 किलो जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब भट्ठियां हुई ध्वस्त…

    July 25, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में पत्थर माफियाओं का आतंक, पहाड़ों पर कब्जा, आदिवासियों में दहशत

    July 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 26, 2025

    झारखंड में कई जिलों के रजिस्ट्रार का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

    July 25, 2025

    250 किलो जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब भट्ठियां हुई ध्वस्त…

    July 25, 2025

    3.26 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त…

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.