Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Nov, 2025 ♦ 1:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद आज झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पेश किये गये तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया जायेगा और प्रश्न काल भी होगा. इससे पहले सोमवार (28 फरवरी) को सदन में बीजेपी के शुरुआती हंगामे के बाद सदन का माहौल शांतिपूर्ण रहा. प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने मंत्रियों से कई सवाल पूछे जिसका जवाब मंत्रियों ने दिया. स्थानीय नीति को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे गए जिसका जबाव देते हुए सीएम ने कहा कि इसके जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्थानीय नीति को लेकर पूरा राज्य अवगत है. यह मसला झारखंड की राजनीति के केंद्र बिंदु में हमेशा से रहा है.

    उन्होंने कहा कि 1932 की मांग पर तत्कालीन सरकार ने अलग से एक स्थानीय नीति परिभाषित की थी. जिसे झारखंड हाई कोर्ट ने अमान्य करार दिया था. लिहाजा इस मसले पर सरकार गंभीर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हाई कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रही है. इसके बाद इस पर विचार होगा. वर्तमान सरकार यहां के आदिवासी और मूलवासी के प्रति गंभीर है. बजट सत्र में 4 दिन मुख्यमंत्री प्रश्नकाल का भी रहेगा. 3 मार्च को वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे. कई माइनों में यह सत्र बेहद खास है. 3 मार्च को सदन में 11 बजे बजट पेश होगा. वहीं, 4 मार्च को सदन में बजट पर वाद विवाद और प्रश्नकाल होगा. 5 और 6 मार्च को शनिवार रविवार होने के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगा. 7 मार्च को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के अलावे सदन में बजट पर चर्चा होगी. 8, 9, 10 और 11 मार्च को प्रश्नकाल और वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट पर सदन में चर्चा होगी.

    14 मार्च को प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू होगी. मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और बजट पर सदन में चर्चा होगी. 15 मार्च को प्रश्नकाल और बजट पर सदन में चर्चा होगी. 16 से 20 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगा. 21 मार्च को प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा सदन में होगी. 22 मार्च को प्रश्नकाल और बजट पर सदन में वाद विवाद होगा. 23 मार्च को बजट पर चर्चा के अलावे सदन में विनियोग विधेयक पेश किया जायेगा. 24 और 25 मार्च को सदन में सरकार की ओर से विधेयक पेश किया जायेगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुकान व होटल में अचानक लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
    Next Article झारखंड में बारिश के आसार, उत्तरी भाग में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का होगा असर

    Related Posts

    झारखंड

    तेज रफ्तार डंपर घर में घुसा, पिता और डेढ़ वर्षीय बेटी की मौ’त

    November 23, 2025
    गढ़वा

    डंपर की चपेट में आए दो युवक, ग्रामीणों ने किया रंका-रमकंडा सड़क जाम

    November 23, 2025
    झारखंड

    झारखंड के पांच मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से मदद की अपील

    November 23, 2025
    Latest Posts

    पटना में ठंड बढ़ी, स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

    November 23, 2025

    ट्रंप ने बताया टैरिफ की सफलता, कहा अमेरिका अब सबसे मजबूत और अमीर

    November 23, 2025

    तेज रफ्तार डंपर घर में घुसा, पिता और डेढ़ वर्षीय बेटी की मौ’त

    November 23, 2025

    डंपर की चपेट में आए दो युवक, ग्रामीणों ने किया रंका-रमकंडा सड़क जाम

    November 23, 2025

    झारखंड के पांच मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से मदद की अपील

    November 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.