Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 6:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों की हत्या करने वाले 9 नक्सली गिरफ्तार, 3 देशी कारवाईन, 42 राउंड गोली, नक्सली बैनर,पोस्टर, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद
    झारखंड

    पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों की हत्या करने वाले 9 नक्सली गिरफ्तार, 3 देशी कारवाईन, 42 राउंड गोली, नक्सली बैनर,पोस्टर, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के 2 अंगरक्षकों की हत्या में शामिल रहे भाकपा माओवादी के नौ सदस्यों और सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए गहरी साजिश रची गई थी। इसमें बेला पंचायत का पूर्व मुखिया कुजरी केराई शामिल था। जांच में यह भी पता चला है कि इसी दस्ते ने कुछ समय पहले मुंशी बेहराम लुगून तथा प्रेम सिंह सुरीन की हत्या की थी। इसके अलावा JCB मशीन में आग लगाई थी। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शनिवार को इसका खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में प्रधान कोड़ाह, पुसा लुगून, कुजरी केराई, श्रीराम तुबीड, शैलेश बाहांदा, मंगल सिंह लुगून, मंगल सिंह दिग्गी, रंगीया लुगून तथा सुनीया सुरीन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 देशी कारवाईन, 42 राउंड गोली, नक्सली बैनर, नक्सली पोस्टर, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद किया है।

    पुलिस की पूछताछ में नक्सलियों ने हत्याकांड की पूरी कहानी बयां कर दी है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह हथियारों की कमी से परेशान थे। इसके लिए विधायक के अंगरक्षकों के हथियारों की लूट करने की योजना बनी। योजना के तहत 4 जनवरी 2022 को झीलरुआ हाईस्कूल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को बुलाया गया। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बेला पंचायत के पूर्व मुखिया कुजरी केराई को सौंपी गई।

    साजिश के तहत विधायक को शाम होने तक रोककर रखा गया। नक्सलियों का दस्ता कार्यक्रम में चारो तरफ फैला था। इन्होंने अपने साथ चाकू और लाल मिर्च पाउडर ले रखा था। जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआा। विधायक के तीनों अंगरक्षकों पर लाल पाउडर फेंक दिया गया। अंगरक्षकों ने जब अपने बचाव में प्रतिरोध किया तो उन पर चाकूओं से हमला कर दिया गया। इसमें 2 अंगरक्षक शहीद हो गए। एक अंगरक्षक घायल हो गया था। इनके बाद नक्सली उनका हथियार लेकर फरार हो गए। घटना से पहले दो बार नक्सलियों ने बैठक कर इसका खाका तैयार किया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईपीएल ऑक्शन 2022: ईशान किशन पर धनवर्षा, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा
    Next Article महिला ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

    July 13, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन का प्रयास लाया रंग, सऊदी से मृत धनंजय का पार्थिव शरीर आया स्वदेश

    July 13, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार…

    July 13, 2025
    Latest Posts

    ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

    July 13, 2025

    तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, फॉर्म सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

    July 13, 2025

    चंपारण में तुषार गांधी का अपमान, बोले- “यह गांधी की विरासत का अपमान है”

    July 13, 2025

    SBI में जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    July 13, 2025

    मानसून में बालों की देखभाल : हेयरफॉल से बचने के लिए अपनाएं ये आठ आसान टिप्स 

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.