Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अवैध बालू उत्खनन मामले में ब्रह्मदेव प्रसाद रांची से गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त​​​​​​​
    झारखंड

    अवैध बालू उत्खनन मामले में ब्रह्मदेव प्रसाद रांची से गिरफ्तार, 4 गाड़ियां जब्त​​​​​​​

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : नदियों से बालू के अवैध उत्खनन के मामले में पुलिस ने ब्रह्मदेव प्रसाद को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। गढ़वा SP अंजनी कुमार झा ने इसकी पुष्टि की। ब्रह्मदेव प्रसाद पर अवैध बालू खनन को संरक्षण देने का आरोप है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के सख्त रुख के बाद गढ़वा थाना पुलिस बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को इस मामले में फिर छापेमारी की गई। इसमें 4 ट्रक जब्त किए गए हैं। अवैध तरीके से बालू का खनन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

    इस बीच यह मामला NGT तक पहुंच गया। NGT ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। अवैध बालू उत्खनन की रोकथाम के लिए NGT के आदेश के कारण प्रशासन को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ा। बताया जा रहा है कि इन दिनों कई बड़े बालू माफिया कार्रवाई के डर से भूमिगत हो गए हैं। इस मामले में NGT की अगली सुनवाई 10 मई को निर्धारित है। राज्य स्तरीय ज्वाइंट कमेटी की ओर से इस मामले में रिपोर्ट पेश की जानी है। इसके लिए एक माह का समय दिया गया है। रिपोर्ट में अवैध उत्खनन के कारण हुए पर्यावरणीय नुकसान का ब्यौरा और कृत कार्रवाई का विवरण पेश किया जाना है।

    पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि उन्हें NGT द्वारा ज्वाइंट कमेटी का मेंबर बनाया गया है। ज्वाइंट कमेटी की नोडल एजेंसी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड है। ज्वाइंट कमेटी का जैसा निर्देश आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजसू नेता के घर में हुई लूट का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार
    Next Article हाथी के हमले में ग्राम प्रधान की मौत, वन विभाग ने सहायता राशि के रुप मे 20 हजार रुपए दिए

    Related Posts

    क्राइम

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर हत्याकांडः घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एसएसपी-एसपी कर रहे थे डिनर, पर नहीं उठाया फोन, क्या इसलिए हेमंत सोरेन ने आधी रात हटा दिया? 

    July 14, 2026
    Latest Posts

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026

    निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, लेटर में क्या-क्या लिखा

    July 14, 2026

    जमशेदपुर हत्याकांडः घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एसएसपी-एसपी कर रहे थे डिनर, पर नहीं उठाया फोन, क्या इसलिए हेमंत सोरेन ने आधी रात हटा दिया? 

    July 14, 2026

    जानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.