Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 6:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»TPC के 3 उग्रवादी गिरफ्तार, तीन बंदूक, बारूद मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद
    झारखंड

    TPC के 3 उग्रवादी गिरफ्तार, तीन बंदूक, बारूद मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू । पुलिस ने तृतीय प्रस्तुति कमेटी के 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पलामू के रहने वाले नन्हका यादव उर्फ नन्हक यादव,कैला यादव उर्फ कैला उर्फ संदीप यादव तथा चतरा के रहने वाले मदन यादव के रूप में की गई है। इनके पास से पुलिस ने 3 बंदूक, बारूद मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए है। कैला यादव उर्फ संदीप पर कुल 11 तथा नन्हका यादव पर 6 मामले दर्ज हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पलामू चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे सूचना मिली थी कि नक्सलियों की ओर से घोषित बंद को देखते हुए TPC उग्रवादियों का दस्ता घटना को अंजाम देने के लिए मुसुरमू जंगल में एकत्रित हुआ है।

    सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी IPS के विजय शंकर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जंगल में छापेमारी की। इस दौरान उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के समक्ष कमजोर पड़ते हुए देखकर दस्ते के लोग भागने लगे। इस दौरान IPS के विजय शंकर ने खुद इन्हें दौड़ा लिया। कार्रवाई में 3 उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों का लंबा आपराधिक रिकार्ड है।

    पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वह पैसे कमाने के लिए संगठन में शामिल हुए थे। पकड़े गए अपराधियों में से दो पूर्व में PLFI के एरिया कमांडर विकास यादव के साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद यह अभय जी के नेतृत्व में TPC की टीम में शामिल हो गए थे। वर्ष 2012 से 2018 के बीच इन लोगों ने मारपीट,रंगदारी,आगजनी, डकैती, फायरिंग जैसी विभिन्न वारदातों को अंजाम दिया। अलग-अलग थानों में इन पर अलग-अलग मामले पंजीकृत किए गए थे। IPS के विजय शंकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पलामू, रंजन राय थाना प्रभारी रामगढ़ पलामू,संजय कुमार ,चुन्नीलाल महतो,नागेन्द्र राम,शशिकान्त चंदन ,रामचन्द्र सिंह, बिरेन्द्र यादव,रवि चन्द्रवंशी, सुनील कुमार यादव,लालबहादुर सिंह,उमेश कुमार यादव, हरेन्द्र प्रसाद, जावेद अहमद,रविन्द्र कुमार सिंह, कालेश्वर महली।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : गैंगवार में हुई अपराधी कालू लामा की हत्या, सोनू शर्मा समेत पांच अपराधी ने मारी गोली, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले है दर्ज कालू लामा पर
    Next Article बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी करने वाला एक तस्कर को गिरफ्तार, FIR दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ई-रिक्शा चालक से लूटकांड में तीन गिरफ्तार, हाथ-पैर बांध दिया था वारदात को अंजाम

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025
    Latest Posts

    ई-रिक्शा चालक से लूटकांड में तीन गिरफ्तार, हाथ-पैर बांध दिया था वारदात को अंजाम

    July 28, 2025

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.