Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार ने राज्य के 5 जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की अधिसूचना जारी की, कांग्रेस ने इसे उत्साहवर्द्धक कदम बताया
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने राज्य के 5 जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की अधिसूचना जारी की, कांग्रेस ने इसे उत्साहवर्द्धक कदम बताया

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः सरकार ने राज्य के 24 में से 5 जिले साहिबगंज, जामताड़ा, गढ़वा, लातेहार और पाकुड़ जिले के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष और सदस्य के नाम की अधिसूचना जारी कर दी. इसके साथ ही इन जिलों के प्रखंडस्तरीय 20 सूत्री समिति के भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों के नाम जारी कर दिये गये.

    इन जिलों में 20 सूत्री के गठन पर खुशी जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने इसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी उपलब्धि कही है. उम्मीद जताई है कि जल्द ही बाकी जिलों में भी 20 सूत्री समिति का गठन कर लिया जाएगा.

    राज्य के 5 जिलों में 20 सूत्री जिला समितियों के अध्यक्षों की पूर्व में घोषणा की जा चुकी थी और अब सरकार ने उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है. इसी तरह इन 5 जिलों के प्रखंड में प्रखंडस्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का भी प्रखंडवार मनोनयन किया गया है.

    किस जिले में कौन उपाध्यक्ष, कौन कौन सदस्य

    साहिबगंज जिले के 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष सुरेश टूडू को और शाहजहां अंसारी, स्टीफन मुर्मू, सुरेंद्र यादव, दारा पासवान, सुनीता टुडू, अशोक पासवान, गुलाम रब्बानी, अनुकूल चंद्र आशा को सदस्य बनाया गया है.

    लातेहार जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अरुण दुबे बनाए गए हैं. जबकि बिलासी टोपनो, इश्तियाक खान, मर्कुस हुजूर, मोहम्मद मुस्तकीम, वासुदेव यादव, मुनेश्वर उरांव, आफताब आलम और पप्पू पासवान को सदस्य बनाया गया है.

    पाकुड़ जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्याम यादव बनाए गए हैं. वही तस्लीम आरिफ मोहम्मद, उदय लुकमानी, राजकुमार भगत, जस हेंब्रम, विश्वजीत दास, जोसेफिना हेंब्रम, बबलू किस्को और एजाज उल इस्लाम सदस्य बनाए गए हैं.गढ़वा जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नितेश सिंह बनाए गए हैं. जबकि कमलेश यादव, रामसागर उरांव, मायावती देवी, अनिल चंद्रवंशी, सफीक अंसारी, अरविंद कुमार तूफानी, आशिक अंसारी और श्रीकांत सदस्य बनाए गए हैं.जामताड़ा जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम बनाए गए हैं. जबकि रविंद्र नाथ दुबे, कैलाश प्रसाद साह, कुतुबुद्दीन खान, पीके मंडल, रेमी मरांडी, मुक्ता मंडल, इरशाद उल हक और विनोद क्षत्री इसके सदस्य बनाए गए हैं.

    20 सूत्री में पहली बार कार्यकर्ताओं को मिला है सम्मानः झारखंड कांग्रेस

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से पांच जिलों में 20 सूत्री समिति के गठन पूर्ण होने पर रिलीज जारी कर पहली बार कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने की बात कही गयी है. कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का सिलसिला आरंभ हो गया है. राजीव रंजन ने कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही कार्यकर्ताओं को भागीदारी और सम्मान दिलाने की बात चल रही थी. कतिपय कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था. राजेश ठाकुर ने अध्यक्ष बनते ही प्राथमिकता के तौर पर गति देते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन दलों के इस कार्य के लिए नामित नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यकर्ताओं को सम्मान का रास्ता प्रशस्त करवाया.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में भूकंप के झटके, लोग घरों से निकलकर बाहर भागे
    Next Article पांच लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने देवघर से किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.