Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 9:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में स्कूल स्तर पर बनेगा बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा
    झारखंड

    झारखंड में स्कूल स्तर पर बनेगा बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः समय पर जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से कई स्तरों पर छात्रों को परेशानियों से जूझना पड़ता है. कॉलेज स्तर पर छात्रवृत्ति का लाभ लेने की बात हो या फिर स्कूल स्तर पर साइकिल लेने की बात. अब इस परेशानी से जल्द ही निजात मिलने वाली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में घोषणा की है कि 29 दिसंबर से राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अभियान चलाकर बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 माह तक स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बांग्लादेशियों के लिए नहीं बल्कि यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े और मूल वासियों के लिए काम करती है. दरअसल, बीजेपी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सवाल उठाया था कि झारखंड सरकार ने आठवीं और नौवीं कक्षा के स्तर पर साइकिल का लाभ लेने के लिए अल्पसंख्यक समाज के छात्रों को स्वघोषणा के आधार पर जाति प्रमाण पत्र को वैध बताया है.

    जो सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बांग्लादेशियों के लिए काम कर रही है. यहां के आदिवासी, दलित और पिछड़े बच्चों से जाति प्रमाण पत्र के लिए डॉक्यूमेंट मांगा जाता है. इस आरोप को पुख्ता करने के लिए उन्होंने 5 फरवरी 2021 को जारी संकल्प पत्र का भी हवाला दिया.

    सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश

    बीजेपी विधायक के सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्कूल स्तर पर जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ड्राइव चलाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश में वो लगी रहती है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 1400 पेट्रोल पंप आज 6 बजे तक बंद, राज्य में VAT कम करने की कर रहे मांग
    Next Article झारखंड मॉब लिंचिंग निवारण बिल 2021 विधानसभा से पास, दुर्बल की जगह जोड़ा गया आम नागरिक शब्द

    Related Posts

    झारखंड

    जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    June 20, 2025
    झारखंड

    इस दिन से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र

    June 20, 2025
    झारखंड

    आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 20, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 20 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 20, 2025

    जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    June 20, 2025

    इस दिन से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र

    June 20, 2025

    आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 20, 2025

    एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्चिंग फिर टली, नासा ने नहीं दी नई तारीख

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.