Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Nov, 2025 ♦ 3:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में घाघीडीह जेल के कैदी की मौत, टेल्को गैंगरेप की काट रहा था सजा
    झारखंड

    जमशेदपुर में घाघीडीह जेल के कैदी की मौत, टेल्को गैंगरेप की काट रहा था सजा

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम : जिले के जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में बंद 1 कैदी की में मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी टेल्को के थीम पार्क में करीब 12 वर्ष पहले हुए गैंगरेप के अभियुक्त के तौर पर सजा काट रहा था। जांच में पता चला था कि वह एड्स पीड़ित है। इसके बाद जेल में ही उसका इलाज चल रहा था।

    परिजनों का आरोप है कि कैदी के मौत के बाद जेल प्रशासन की ओर से परिवार को इसकी सूचना नहीं दी गई। युवक को समुचित इलाज मुहैया नहीं कराया गया। उसकी सही तरीके से देखरेख नहीं की गई। बताया जा रहा है कि युवक की तबीयत ज्यादा खराब होने पर जेल प्रशासन की ओर से मंगलवार को सुबह युवक को MGM अस्पताल ले जाया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी जैसे ही जेल पहुंची। वहां हड़कंप मच गया।

    युवक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। परिवार को इसकी सूचना अनाधिकृत माध्यम से मिली। इसके बाद परिवार शव को लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। परिवार के लोगों ने बताया कि 2 दिन पहले उनकी युवक से बात हुई थी। मंगलवार की सुबह जेल में बंद पड़ोस के एक दूसरे कैदी ने यह सूचना परिवार को भेजवाई। पूरे मामले में जेल प्रशासन का पक्ष लेने के लिए जेल अधीक्षक से संपर्क किया गया। उनसे संपर्क नहीं हो सका।

    पुलिस ने जेल प्रशासन से मांगी जानकारी
    कैदी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से जेल प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि युवक के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखलारी में थानेदार फरीद आलम एक बार फिर से विवादों में, मुकेश सोनी की हत्या की साजिश रचने का आरोप
    Next Article झारखंड के 1400 पेट्रोल पंप आज 6 बजे तक बंद, राज्य में VAT कम करने की कर रहे मांग

    Related Posts

    खेल

    15वीं रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में रांची ने जीते सबसे ज़्यादा पदक, देखें पूरी लिस्ट

    November 2, 2025
    खूंटी

    रनिया थानेदार पर नशे में धुत युवकों ने किया ह’मला, अस्पताल में भर्ती

    November 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से लेकर दुबई तक जेल में बैठे सुजीत सिन्हा ने ‘जंगी ऐप’ से फैलाया अपराध का जाल

    November 2, 2025
    Latest Posts

    15वीं रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में रांची ने जीते सबसे ज़्यादा पदक, देखें पूरी लिस्ट

    November 2, 2025

    रनिया थानेदार पर नशे में धुत युवकों ने किया ह’मला, अस्पताल में भर्ती

    November 2, 2025

    रांची से लेकर दुबई तक जेल में बैठे सुजीत सिन्हा ने ‘जंगी ऐप’ से फैलाया अपराध का जाल

    November 2, 2025

    बाबूलाल मरांडी के आरोप बौखलाहट का नतीजा : विनोद पांडेय

    November 2, 2025

    जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएं : रामचंद्र सहिस

    November 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.