Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 11:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना नियमावली प्रताव को मिली मुख्यमंत्री की स्वीकृति
    झारखंड

    झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना नियमावली प्रताव को मिली मुख्यमंत्री की स्वीकृति

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2021Updated:November 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में कार्यरत मीडिया प्रतिनिधियों का सरकार स्वास्थ्य बीमा कराएगी। सूचना व जनसम्पर्क विभाग की ओर से तैयार झारखंड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना नियमावली-2021 के गठन और संलेख प्रारुप प्रस्ताव को CM हेमंत सोरेन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। इस पर अब मंत्रिमंडल की मंजूरी ली जाएगी।

    यह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपए का होगा। साथ ही उनके आश्रितों व सभी बीमितों को ग्रुप मेडिक्लेम के रूप में भी कुल पांच लाख रुपए तक के चिकित्सा खर्च की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह बीमा योजना एक वर्ष के लिए मान्य होगा। साथ ही प्रतिवर्ष नवीनीकरण का भी प्रावधान होगा।

    ये मीडिया प्रतिनिधियों के लिए ग्रुप बीमा के रूप में लागू होगी। बीमा लागू होने की तिथि से बीमाधारक मीडिया प्रतिनिधि सहित उनके पति / पत्नी और 21 वर्ष की आयु के दो अविवाहित एवं निर्भर संतान को लाभ मिलेगी। इसमें नियत प्रीमियम राशि का भुगतान राज्य सरकार तथा बीमाधारक मीडिया प्रतिनिधि के द्वारा क्रमशः 80 तथा 20 के अनुपात में किया जाएगा।

    इन मीडिया प्रतिनिधियों को मिलेगा लाभ
    इस योजना नियमावली के तहत मीडिया कर्मियों का अभिप्राय वैसे लोगों से है, जो प्रधान संपादक, समाचार संपादक, उप संपादक , पत्रकार, छाया पत्रकार, वीडियोग्राफर पत्रकार और समाचार व्यंगकार चित्रकार आदि हैं जो किसी दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, टैबलॉयड समाचार पत्र, पत्रिका समाचार एजेंसी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यू मीडिया (सामाचार आधारित वेब साइट्स/ वेब पोर्टल) में कार्य कर रहे हों तथा दि वर्किग जर्नलिस्ट एंड अदर न्यूज पेपर इंप्लाई (कंडिसन्स ऑफ सर्विस) एंड मिसलिनियस प्रॉविजन्स एक्ट 1985 से परिभाषित किए गए हों. यह योजना अधिसूचना जारी होने के दिन से प्रभावी होगी।

    बीमा धारक के दावे के लिए 4 प्रावधान किया गया है- 1. दावा हेतु अवधारित प्रपत्र में सूचना 2. पुलिस थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर की प्रति 3. यथा आवश्यक पोस्टमार्टम रिपोर्ट अथवा मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र 4. मृत्यु प्रमाण पत्र

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पुलिस की तत्परता से एक परिवार के 5 लाख रुपये के गहने वापस मिले, पीड़ित को सुरक्षित वापस लौटाया
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Related Posts

    झारखंड

    साहिबगंज में गंगा नदी की बाढ़ से हालात गंभीर, दो दिनों के लिए स्कूल बंद

    August 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बिना परमिट दौड़ रहे 1.89 लाख ऑटो-रिक्शा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    August 11, 2025
    गुमला

    PLFI का झारखंड बंद आज, रीजनल कमांडर मार्टिन केरकेट्टा के ए’नकाउंटर को बताया फर्जी

    August 11, 2025
    Latest Posts

    साहिबगंज में गंगा नदी की बाढ़ से हालात गंभीर, दो दिनों के लिए स्कूल बंद

    August 11, 2025

    ज्यादा प्रोटीन का सेवन हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक… जानें इसके नुकसान और फायदे

    August 11, 2025

    सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 79,885 और निफ्टी 24,371 पर खुला

    August 11, 2025

    भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद इस टूर्नामेंट के लिए हुई QUALIFIE

    August 11, 2025

    झारखंड में बिना परमिट दौड़ रहे 1.89 लाख ऑटो-रिक्शा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.