Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विश्रामपुर से भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान
    झारखंड

    विश्रामपुर से भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: विश्रामपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं. 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा. विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक के बाद इसका ऐलान किया गया.

    इसके अलावा संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव निलेश रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी रोशन कीड़ो, सुभाष कुमार अनुसेवक, उमेश कुमार गुप्ता उत्कृष्ट कर्मचारी चुना गया है. कोरोना काल को लेकर सिर्फ एक दिन के स्थापना दिवस समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाएगा.

    बता दें कि शनिवार को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के सरकारी आवास पर विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई. इसमें पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को उत्कृष्ट विधायक सम्मान दिए जाने पर सहमति बनी. इसके अलावा चयन समिति ने उत्कृष्ट कर्मचारियों का भी चयन किया.

    चयन समिति में ये रहे शामिल

    विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति में विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी, बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पत्रकार आनंद मोहन और विधानसभा के प्रभारी सचिव उपस्थित थे.

    इनको अब तक मिला उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार

    1. 2001 विश्वेश्वर खां

    2.2002 हेमलाल मुर्मू

    3.2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह

    4.2004 लोकनाथ महतो

    5. 2005 अन्नपूर्णा देवी

    6.2006 राधाकृष्ण किशोर

    7. 2007 पशुपतिनाथ सिंह

    8.2008 इंदर सिंह नामधारी

    9. 2010 जनार्दन पासवान

    10. 2011 माधव लाल सिंह

    11. 2012 रघुवर दास

    12. 2013 लोबिन हेंब्रम

    13. 2015 प्रदीप यादव

    14.2016 स्टीफन मरांडी

    15. 2017 बिमला प्रधान

    16.2018 मेनका सरदार

    17. 2020 नलिन सोरेन

    साधु के कहने पर आजमाया था राजनीति में हाथ

    भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल के साथ की थी. आरजेडी के टिकट पर 1995 में विश्रामपुर से विधानसभा चुनाव लड़े चंद्रवंशी ने जीत दर्ज की. इस सीट से रामचंद्र चंद्रवंशी चार बार विधायक रह चुके हैं.

    कहा जाता है कि 1995 में जब रामचंद्र चंद्रवंशी ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी, उससे पहले वह प्रखंड कार्यालय में नाजिर हुआ करते थे और उस दौरान एक साधु के कहने पर उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और सियासत में किस्मत आजमाने चले आए.

    लालू लहर में पहली बार बने विधायक

    चंद्रवंशी ने पहली बार आरजेडी के टिकट पर 1995 में विश्रामपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और लालू यादव की लहर में जीतने में भी कामयाब हो गए. बाद में चंद्रवंशी भाजपा की रघुवर दास सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने.

    स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उत्कृष्ट विधायक के रूप में रामचंद्र चंद्रवंशी के नाम पर मुहर लगने पर खुशी जताई है. विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में चयनित लोगों को झारखंड विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोहतास में गोली लगने से कैमरामैन की मौत, 3 साल पहले शादी हुई थी शादी, पत्नी का रो रो कर बुरा हाल
    Next Article गोवा में बोकारो की लड़की के साथ दुष्कर्म, अभिनेत्री बनने की चाह में जिस्म के सौदागरों के चंगुल में फंसी

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025
    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    चतरा

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.