Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : SNMMSH में आउटसोर्सिंग नर्सिंगकर्मियों की हड़ताल, वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज
    झारखंड

    धनबाद : SNMMSH में आउटसोर्सिंग नर्सिंगकर्मियों की हड़ताल, वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: कोयलांचल के सबसे बड़े अस्पताल एनएमसीएच में शनिवार को मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग पर कार्यरत नर्सिंग कर्मी हड़ताल पर चले गए. एनएमसीएच में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत नर्सिंगकर्मियों की संख्या करीब 500 से अधिक है. इससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है.

    गौरतलब है कि धनबाद एसएनएमएमसीएच जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है. इस अस्पताल में धनबाद जिले के ही नहीं गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिले के भी मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. इधर अपनी मांगों को लेकर फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. इससे बड़ी संख्या में अस्पताल आने वाले मरीजों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है.

    ये गए हड़ताल पर

    हड़ताल पर गअ कर्मचारियों में जीएनएम, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट, वार्ड बॉय आदि शामिल हैं. जिनके ऊपर चिकित्सा व्यवस्था का बड़ा दारोमदार होता है.

    दो माह से नहीं मिला वेतन

    आपको बता दें कि पिछले दो माह से इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है. इनका यह भी आरोप है कि हमेशा ही उनका वेतन लटकाए रखा जाता है. साथ ही राष्ट्रीय अवकाश पर किए गए कार्य का भी उन्हें भुगतान नहीं मिलता है. वेतन संबंधी समस्या और अन्य मांगों पर ध्यान न दिए जाने से ये हड़ताल पर गए हैं.

    इनके लिए परेशानी

    आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इमरजेंसी, CCU, ICU, SICU समेत तमाम विभागों में मरीजों और उनके परिजनों में संशय की स्थिति बनी हुई है. गंभीर मरीजों के परिजनों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस अस्पताल में आउटडोर में लगभग 2000 और इनडोर में लगभग 500 मरीजों का प्रतिदिन इलाज होता है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में भाजपा एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री उपस्थित
    Next Article बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फूटा महिला यात्री का गुस्सा, तोड़ी नई टर्मिनल बिल्डिंग के कांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    Latest Posts

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.