Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ः विधायक अंबा प्रसाद पहुंची मृतक सहारा इंडिया मैनेजर के घर, मुख्यमंत्री से की CID जांच की मांग
    झारखंड

    रामगढ़ः विधायक अंबा प्रसाद पहुंची मृतक सहारा इंडिया मैनेजर के घर, मुख्यमंत्री से की CID जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ः भुरकुंडा थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता सह सहारा इंडिया के सेक्टर मैनेजर कमलेश नारायण शर्मा की हत्या कर दी गई है. कमलेश की हत्या की सूचना मिलते ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद उनके आवास पहुंची और परिवार के लोगों से मिलकर सांत्वना दी. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता की हत्या काफी निंदनीय है. भुरकुंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. यही वजह है कि अपराधी घर में घूसकर हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से सीआईडी जांच की मांग की है.

    शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधी कमलेश नारायण शर्मा के घर की खिड़की तोड़कर घुस गया और कमलेश और उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में कमलेश की मौके पर मौत हो गई. जबकि, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. शनिवार की सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, तो पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ-साथ एसपी प्रभात कुमार भी पहुंचे. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है.

    एसपी खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

    भुरकुंडा थाने की पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. हालांकि, रामगढ़ एसपी खुद मॉनिटरिंग और घटना की जांच कर रहे हैं. इससे संभावना है कि अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि भुरकुंडा क्षेत्र में दिनदहाड़े लोगों को धमकी दी जा रही है, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच युवक, एक युवक की मौत
    Next Article दुमका में दुर्गापूजा की छुट्टी में घर आई विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025
    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    चतरा

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.