Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 2:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा में तेज हवा के साथ बारिश से जनजीवन प्रभावित, पेड़ गिरने से तीन घंटे रेल यातायात बाधित
    झारखंड

    कोडरमा में तेज हवा के साथ बारिश से जनजीवन प्रभावित, पेड़ गिरने से तीन घंटे रेल यातायात बाधित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा । तेज हवा के साथ लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं इसका असर आवागमन के साधनों पर भी पड़ रहा है। धनबाद गया रेलखंड स्थित कोडरमा जिला अंतर्गत हीरोडीह और शर्माटांड स्टेशन के बीच गुरुवार सुबह 4:45 बजे एक पेड़ के ओएचई वायर पर गिरने से रेल सेवाएं घंटों बाधित रहीं। इस दौरान कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। वहीं तार को जोड़ने के बाद सुबह लगभग 8 बजे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन सुचारू हो सका। रेलवे सूत्रों के अनुसार, हीरोडीह शर्माटांड के बीच गेट संख्या- 29 के पास ओएचई पर सुबह 4:45 बजे पेड़ गिर गया। ओएचई पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस वजह से सुबह पौने पांच बजे से आठ बजे तक इस रूट से जाने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

    इस दैरान रेलवे के कर्मचारी और इंजीनियर इसे ठीक करने में जुटे रहे। रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह 8 बजे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया। इस घटना की वजह से कई सुपरफास्ट ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। ओएचई पर पेड़ गिरने से ट्रेन संख्या 02314 नई दिल्ली सियालदह स्पेशल एक्सप्रेस हीरोडीह स्टेशन पर सुबह 7 बजे से रुकी रही। इसे अलावा 02302 नई दिल्ली हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस कोडरमा में सुबह 5.15 से और 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (स्पेशल) कोडरमा स्टेशन पर सुबह 7.24 से रुकी रही। वहीं अब इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में दो की मौत
    Next Article यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! : ​​​​​​​जल जमाव के कारण आसनसोल-रांची मेमू ट्रेन रद्द, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी की सूचना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था रांची से गिरफ्तार अशहर दानिश : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लेने निकले DC-SSP

    September 11, 2025
    जामताड़ा

    झारखंड में गोवर्धन योजना से बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा, पांच जिलों में नए प्लांट

    September 11, 2025
    Latest Posts

    अचार को लंबे समय तक ताजा रखने के आसान उपाय… जानें

    September 11, 2025

    नेपाल में राजनीतिक संकट : सुशीला कार्की ने वापस लिया नाम, कुलमान घिसिंग की दावेदारी मजबूत

    September 11, 2025

    BJP सांसद बांसुरी स्वराज कल आयेंगी गयाजी, ‘युवा संवाद’ में करेंगी शिरकत

    September 11, 2025

    पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था रांची से गिरफ्तार अशहर दानिश : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल

    September 11, 2025

    रांची के दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लेने निकले DC-SSP

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.