Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 May, 2026 ♦ 5:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नाबालिगों से दिल्ली के चूड़ी फैक्ट्री में 18 घंटे कराया जाता था काम, सीडब्ल्यूसी और चाइल्डलाइन की पहल पर हुआ रेस्क्यू
    झारखंड

    नाबालिगों से दिल्ली के चूड़ी फैक्ट्री में 18 घंटे कराया जाता था काम, सीडब्ल्यूसी और चाइल्डलाइन की पहल पर हुआ रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: पलामू में नाबालिगों की तस्करी और उनके साथ अत्याचार की कई खबरें सामने आ रही हैं. नाबालिगों से चूड़ी फैक्ट्री में 18 से 20 घंटे तक काम लिया जा रहा है और उन्हें खाना तक नहीं दिया जाता. इसका खुलासा खुद वहां प्रताड़ना झेल रहे दो बाल मजदूरों (Child Laborers) ने किया है.

    सीडब्ल्यूसी और चाइल्डलाइन की पहल लाई रंगदोनों बच्चों को पलामू सीडब्ल्यूसी (CWC) और चाइल्डलाइन (Childline) की पहल पर दिल्ली के जहांगीरपुरी से रिकवर किया गया है. दोनों बच्चे पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा और मंझौली के रहने वाले हैं. दोनों बच्चे आठ महीने पहले तस्करी के शिकार (Minor Trafficking) हुए थे. दोनों बच्चों को तस्कर चूड़ी फैक्ट्री (Bangle Factory) में काम करवाने के लिए ले गए थे.

    बच्चों ने सुनाई आपबीतीमानव तस्करी का शिकार हुए बच्चों ने बताया कि उन्हें बंद कमरों में रखा जाता था और 24 घंटे में मात्र दो वक्त ही खाने के लिए दिया जाता था. उनसे 18 से 20 घंटे काम लिया जाता था और बाहर नहीं निकलने दिया जाता था. मंझौली के बच्चे के बताया कि उसकी मां बीमार थी और पिताजी मजदूरी का काम करते हैं. तस्कर ने उन्हें पैसे का लालच दिया और काम करने के लिए दिल्ली बुलाया. आठ महीने तक वे दिल्ली में रहे, लेकिन उसे मजदूरी के रूप में एक रुपये भी नहीं मिले.

    परिजनों ने सीडब्ल्यूसी और चाइल्डलाइन से लगाई थी गुहारमानव तस्करी के शिकार हो गए बच्चों के परिजनों ने सीडब्ल्यूसी और चाइल्डलाइन से गुहार लगाई थी. मामले में सीडब्ल्यूसी ने पहल करते हुए दिल्ली स्थित सीडब्ल्यूसी से संपर्क किया और दोनों बच्चो को रेस्क्यू किया. दोनों बच्चों के परिजन और चाइल्डलाइन के सदस्य दिल्ली गए थे और पलामू लेकर आए. सीडब्ल्यूसी धीरेंद्र किशोर ने बताया कि दोनों बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है, काउंसलिंग के बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. सीडब्ल्यूसी दोनों बच्चों के पुनर्वास के लिए पहल करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम से बात नहीं होने पर हजारीबाग के किसान निराश, कहा- नहीं छोड़ा है हौसला
    Next Article टाटा स्टील कर्मी ने बेटी संग मालगाड़ी के सामने कूदक की आत्महत्या,सुसाइड नोट बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BSNL ऑफिस के पास पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर जख्मी

    May 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12 घंटे ब्लैकआउट से झरिया में फूटा गुस्सा, बिजली स्टेशन का घेराव

    May 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

    May 24, 2026
    Latest Posts

    BSNL ऑफिस के पास पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर जख्मी

    May 24, 2026

    12 घंटे ब्लैकआउट से झरिया में फूटा गुस्सा, बिजली स्टेशन का घेराव

    May 24, 2026

    सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

    May 24, 2026

    हजारीबाग पुलिस ने चलाया नो पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान, दो दिन बाद कटेगा चालान

    May 24, 2026

    सिमडेगा में 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    May 24, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.