Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

झारखंड : MMDR पर जयराम महतो बोले- कानून से सालाना 15 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका, राज्य में 7200 करोड़ का अवैध खनिज का कारोबार

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

रांची. डूमरी विधायक जयराम महतो ने संशोधित खनिज एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (MMDR) को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. विधानसभा के विशेष सत्र में उन्होंने राज्य सरकार की ओर से लाए गए संकल्प प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि नए कानून से झारखंड के वित्तीय अधिकार प्रभावित होंगे. उन्होंने दावा किया कि संशोधित कानून के कारण राज्य को हर साल करीब 15 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है, जबकि राज्य में खनिजों का अवैध कारोबार भी बड़े पैमाने पर हो रहा है.

अपने संबोधन में जयराम महतो ने झारखंड के खनिज संसाधनों और यहां के लोगों की स्थिति को एक स्थानीय नारे के जरिए बयां किया. उन्होंने कहा, “हामर पानी, हामर पशीना, बिजली जलइतो तो शेख हसीना, हामर खादान हामर कोयला, चुल्हा जलइतो तो टाटा बिरला.” उन्होंने कहा कि भारत को करीब 40 प्रतिशत खनिज देने वाले झारखंड को विस्थापन, पलायन, प्रदूषण और बीमारियों का दर्द झेलना पड़ता है. इसके बावजूद राज्य को अपने खनिज संसाधनों से जुड़े वित्तीय अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

MMDR की धारा 9D पर जताई आपत्ति

जयराम महतो ने संशोधित MMDR कानून की धारा 9D का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत राज्य सरकार खनिजों पर कोई अतिरिक्त कर, सेस या अन्य प्रकार की लेवी नहीं लगा सकेगी. उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रावधान से झारखंड को हर साल करीब 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने धारा 9D(2) पर भी सवाल उठाए. उनके मुताबिक, इस प्रावधान के लागू होने से पहले राज्य का केंद्र सरकार के पास जो बकाया है, उस पर भी असर पड़ेगा. जयराम महतो ने कहा कि झारखंड सरकार का केंद्र पर करीब 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया होने का दावा है. नए प्रावधान के कारण यह दावा अवैध हो सकता है.

धनबाद में हर महीने 600 करोड़ के खनिज का अवैध कारोबार

विधायक ने राज्य में खनिजों के अवैध कारोबार का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में हर साल करीब 50 करोड़ रुपये का खनिज का अवैध कारोबार होता है, जबकि अकेले धनबाद में एक महीने में लगभग 600 करोड़ रुपये का अवैध खनिज का कारोबार होने का अनुमान है. इस हिसाब से धनबाद में सालाना अवैध खनिज का कारोबार का आंकड़ा 7,200 करोड़ रुपये तक पहुंचता है.

जयराम महतो ने कहा कि एक तरफ संशोधित MMDR कानून से राज्य के राजस्व पर असर पड़ने की आशंका है, वहीं दूसरी तरफ खनिज संपदा से जुड़े अवैध कारोबार पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने केंद्र सरकार के इस कानून पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार यह तय नहीं कर सकती कि राज्य अपने खनिज संसाधनों से कितना टैक्स, सेस या लेवी वसूल सकता है. उन्होंने राज्य सरकार के संकल्प प्रस्ताव का समर्थन किया.

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

Also Read : झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 1 दिसंबर को, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More