Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन छोड़ अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहा केंद्र : कुमार जयमंगल

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

जोहार लाइव ब्यूरो

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में खनिज अधिकारों और केंद्र सरकार के एमएमडीआर एक्ट में संशोधन को लेकर चर्चा के दौरान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन छोड़कर उसके पाले में आ जाएं. इसके लिए झारखंड के साथ दबाव की राजनीति की जा रही है.

जयमंगल ने एक कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले दबंग लोग अपने बच्चों को पढ़ाते नहीं थे, लेकिन जब पड़ोसी का बच्चा पढ़-लिखकर उनसे आगे निकलने लगता था, तो वे अपने घर की बेटी की शादी उसके घर में कर देते थे. उन्होंने इसी उदाहरण के जरिए कहा कि हेमंत सोरेन के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश हो रही है. उन्हें संदेश दिया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन छोड़कर हमारे साथ आ जाइए, तभी आपके राज्य को ठीक से चलने देंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विधायक ने एमएमडीआर एक्ट में संशोधन को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि खनन से प्रभावित लोगों के अधिकारों और उनके पुनर्वास को लेकर पहले से व्यवस्था बनाने की सोच रही है. खनन के कारण जिनकी जमीन जाती है और जो विस्थापित होते हैं, उनके लिए स्कूल, अस्पताल, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.

उन्होंने कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण और बाद में निजी कंपनियों को खनन का अवसर दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि निजी कंपनियों को खनन की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए अपेक्षित काम नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि खनन प्रभावित लोगों के हितों की अनदेखी की गई.

जयमंगल ने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड सरकार ने मिनरल बेयरिंग लैंड विधेयक पारित किया. इसका उद्देश्य खनिज संपदा वाले क्षेत्रों और वहां रहने वाले लोगों के हितों की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का एमएमडीआर एक्ट में संशोधन विकास के उद्देश्य से नहीं, बल्कि राज्यों पर दबाव बनाने और उन्हें अपने राजनीतिक खेमे में लाने के लिए किया जा रहा है.

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

ओडिशा में खनिज राजस्व का उदाहरण दिए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि ओडिशा में किस गठबंधन की सरकार है और वहां किस तरह की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है, यह भी देखा जाना चाहिए. एक ही विषय पर अलग-अलग राज्यों के लिए अलग रवैया क्यों अपनाया जा रहा है.

विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी की ओर इशारा करते हुए जयमंगल ने उत्पादन में वृद्धि और विकास के दावों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि विकास को केवल उत्पादन बढ़ने के आंकड़ों से नहीं देखा जाना चाहिए. उनका कहना था कि विकास में देश के लोगों और प्रभावित क्षेत्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए.

उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य के साथ वित्तीय सहयोग के मामले में भी सवाल उठाए. जयमंगल ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. इसके बाद राज्य सरकार ने अपने पैरों पर खड़े होने का निर्णय लिया और अपने संसाधनों से अबुआ आवास योजना शुरू की. इसी तरह मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना भी शुरू की गई.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने अपने स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर राज्य के लोगों को राहत देने का प्रयास किया है. जयमंगल के भाषण का मुख्य जोर इस बात पर रहा कि खनिज संपदा पर राज्यों के अधिकार, खनन प्रभावित लोगों के हित और राज्य सरकारों की राजनीतिक स्वतंत्रता को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता.

Also Read : ‘’जंगल में बिना सुरक्षा के मत जाइए बाबूलाल जी, संसदीय मंत्री इनकी सुरक्षा और सुविधा का खयाल रखिये’’, जब विधानसभा अध्यक्ष ने ले ली पक्ष-विपक्ष की मौज

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More