Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा, भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ बलात्कार के आरोपों से जुड़े मामले को उजागर करने वाले पत्रकार की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया. बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि यदि सरकार मामले में निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाना चाहती है, तो विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराया जाए.

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आदिवासी बेटी से दुष्कर्म के मामले को उजागर करने वाले पत्रकार को ही गिरफ्तार क्यों किया गया? उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर अविश्वास जताते हुए कहा कि अभिषेक भारती की गिरफ्तारी ने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने वालों को गिरफ्तार करना किसी समस्या का समाधान नहीं है. सरकार को समझना होगा कि जनता की आवाज को पुलिसिया कार्रवाई के दम पर दबाया नहीं जा सकता. बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि सरकार की साजिश का भंडाफोड़ होगा और सच व न्याय की आवाज हर हाल में बुलंद की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी और इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए आवाज उठाई जाती रहेगी.

Also Read : खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अपने विकास के लिए केंद्र पर निर्भर क्यों रहना पड़े : कल्पना सोरेन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More