AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

SIR से कितने वोटर का नाम कटा है इसका आंकड़ा रखिए, तब हमको विश्वास होगा – राधाकृष्ण किशोर से जयराम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में डुमरी के झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पार्टी से विधायक जयराम महतो ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का आधार मत और मताधिकार है. SIR की प्रक्रिया में नामों की गड़बड़ी के कारण आम लोगों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके लिए उन्होंने शिविर लगाकर त्रुटियों को सुधारने की मांग की.

जयराम महतो ने सदन में अपना उदाहरण देते हुए बताया कि उनके और उनके भाई के नाम तथा जन्मतिथि में अंतर है. उन्होंने कहा कि वह अपने मामा के घर रहकर पढ़े, जबकि उनके भाई ने अपने घर से पढ़ाई की. दोनों का स्कूल में नामांकन अलग-अलग जगह हुआ और शिक्षकों ने जन्मतिथि अलग दर्ज कर दी. बाद में इसे सुधरवाना पड़ा. इसी तरह उनके उपनाम में भी अंतर है. उनका नाम MAHATO लिखा जाता है, जबकि उनके भाई के नाम में MAHTO दर्ज है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की छोटी-छोटी त्रुटियां SIR की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रियाओं में लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं. आज भी देश की बड़ी आबादी गांवों में रहती है, जहां ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं. ऐसे में शिविर लगाकर नाम और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक किया जाना चाहिए.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वोट काटने को लेकर साजिश का आरोप

जयराम महतो ने नामों की गड़बड़ी के साथ ही SIR प्रक्रिया में एक साजिश की आशंका भी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश डेटा के युग में जी रहा है और सरकार के पास सभी आंकड़े उपलब्ध हैं.

उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री से मांग की कि सदन के पटल पर यह आंकड़ा प्रस्तुत किया जाए कि SIR के तहत कितने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि 500 वोट कटे हैं या 300 वोट. चाहे वे आदिवासी हों या अल्पसंख्यक, सभी समुदायों के मतदाताओं के नाम कटने का पूरा आंकड़ा सदन के सामने रखा जाना चाहिए.

Also Read : भाजपा को पता है कि गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक उसे वोट नहीं देते हैं, इसलिए SIR के जरिए उनके वोट काटने की कोशिश की जा रही है : सुरेश पासवान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More