AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा को पता है कि गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक उसे वोट नहीं देते हैं, इसलिए SIR के जरिए उनके वोट काटने की कोशिश की जा रही है : सुरेश पासवान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में देवघर से राजद विधायक सुरेश पासवान ने SIR को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने भाजपा को वोट कटवा पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि SIR के जरिए गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को मतदाता सूची से बाहर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने SIR के नियमों को वापस लेने की मांग की.

सुरेश पासवान ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी ने केंद्र की सत्ता संभाली है, तब से चुनाव आयोग को पर्दे में रखकर गरीबों का शोषण किया जा रहा है. केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है. गरीबों के लिए न तो कानून बनाए गए और न ही योजनाओं पर काम किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को पता है कि गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक उसे वोट नहीं देते हैं, इसलिए SIR के जरिए उनके वोट काटने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग हैं. यहां बड़ी संख्या में गरीब आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं. ऐसे में SIR के लिए पुराने दस्तावेजों की मांग करना इन समुदायों के लिए परेशानी का कारण बनेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आदिवासी 1932 और 1956 के दस्तावेज कहां से लाएंगे

विधायक ने आदिवासी परिवारों की आवासीय और आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी कई आदिवासी परिवार फूस और मिट्टी के घरों में रहते हैं. उनके पास न पक्के मकान हैं और न ही दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए अलमारी. उन्होंने कहा कि पहले लोग अपने जरूरी कागजात घर की खुटी में टांगकर या बांस के चोंगे में रखकर सुरक्षित रखते थे. मिट्टी के घरों में रखे दस्तावेजों को दीमक खा गए. ऐसे में गरीब आदिवासी परिवार पुराने कागजात कहां से लाएंगे?

उन्होंने सवाल उठाया कि SIR के नाम पर 1932 और 1956 के पर्चे तथा आजादी के समय के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं. जिन परिवारों के पास दस्तावेज सुरक्षित रखने की व्यवस्था तक नहीं है, वे इतने पुराने कागजात कैसे उपलब्ध कराएंगे? उन्होंने कहा कि दस्तावेज नहीं होने की स्थिति में ऐसे लोगों के मतदाता सूची से बाहर होने का खतरा है.

हेमंत सरकार बनने के बाद भाजपा में बेचैनी का आरोप

सुरेश पासवान ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है. उन्होंने इसे गरीबों की सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए मतदाताओं के नाम काटकर भाजपा ने जबरन सत्ता हासिल की. उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की कोशिश किए जाने का दावा किया.

अंत में सुरेश पासवान ने SIR के नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह गरीबों के हित में नहीं, बल्कि अमीरों के हित में बनाया गया है. गरीबों और वंचित समुदायों को उनके मताधिकार से वंचित करने वाली व्यवस्था स्वीकार नहीं की जा सकती.

Also Read : बाबूलाल मरांडी जनता के नहीं, चुनाव आयोग के प्रतिनिधि बनकर बोल रहे हैं : प्रदीप यादव

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More