AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देश गांधी का है, गोडसे का नहीं, यहां प्यार और मोहब्बत की राजनीति चलनी चाहिए, नफरत की नहींः प्रदीप यादव

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने SIR को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग को हथियार बनाकर सत्ता तक पहुंचने के लिए वोटों की हेराफेरी करना चाहती है. उनके अनुसार, SIR के माध्यम से दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.

प्रदीप यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सबसे जरूरी नागरिकों के वोट देने के अधिकार को सुरक्षित रखना है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को जब लगा कि देश में नफरत की राजनीति का प्रभाव कम हो रहा है, तब उसने वोटों की हेराफेरी का रास्ता अपनाया. उन्होंने राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र चुनाव के बाद उठाए गए वोट चोरी के आरोपों का भी उल्लेख किया.

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव पर सवाल

प्रदीप यादव ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून में किए गए बदलाव पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पहले चयन प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता को शामिल किया गया था. लेकिन भाजपा ने कानून में बदलाव कर मुख्य न्यायाधीश की जगह एक केंद्रीय मंत्री को शामिल कर दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों को कानूनी संरक्षण देने वाले प्रावधान का भी उल्लेख किया. आरोप लगाया कि कानून में बदलाव कर चुनाव आयोग के अधिकारियों को उनके कार्यकाल के दौरान ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी कानूनी कार्रवाई से संरक्षण दिया गया है. उन्होंने सवाल किया कि जब चुनाव आयोग की जवाबदेही सीमित कर दी जाएगी, तो निष्पक्ष चुनाव कैसे सुनिश्चित होगा?

विधायक ने कहा कि बिना स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार किए SIR लागू किया गया. इसका परिणाम यह है कि वर्षों से मतदान करते आ रहे लोगों को भी अपनी पात्रता साबित करनी पड़ रही है. उन्होंने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 19 का उल्लेख करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले और निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले भारतीय नागरिक को मतदाता के रूप में पंजीकरण का अधिकार है. चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि कोई पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न हो.

संविधान निर्माताओं ने दिया समान मताधिकार

प्रदीप यादव ने अपने वक्तव्य में संविधान निर्माण और भारत में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के ऐतिहासिक महत्व का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली था कि देश को पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और बाबा साहेब आंबेडकर जैसे नेतृत्वकर्ताओं का मार्गदर्शन मिला. इन्हीं लोगों ने सभी वयस्क नागरिकों को समान मताधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित की.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां महिलाओं को 1920 में और अश्वेत नागरिकों को 1870 में मताधिकार मिला, जबकि भारत में संविधान लागू होने के साथ ही सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ.

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर भी सवाल उठाए. कहा कि संविधान लागू होने के चार दिन बाद ऑर्गनाइजर में ‘Manu Rule Our Heart’ प्रकाशित हुआ था. उन्होंने गोलवलकर की पुस्तक ‘Bunch of Thoughts’ का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि संघ की विचारधारा भारतीय संविधान के अनुरूप नहीं रही है.

प्रदीप यादव ने कहा कि यदि संविधान निर्माण के समय तानाशाही विचारधारा के लोग सत्ता में होते, तो आम नागरिकों को समान मताधिकार शायद नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि आज आदिवासी, दलित, पिछड़े और समाज के कमजोर वर्गों की लोकतांत्रिक भागीदारी इसी अधिकार के कारण संभव है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने कहा कि देश गांधी का है, गोडसे का नहीं. यहां प्यार और मोहब्बत की राजनीति चलनी चाहिए, नफरत की नहीं. उन्होंने अपील की कि चुनाव आयोग की तरफदारी करने के बजाय लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाई जाए.

Also Read : बाबूलाल मरांडी जनता के नहीं, चुनाव आयोग के प्रतिनिधि बनकर बोल रहे हैं : प्रदीप यादव

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More