AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाबूलाल मरांडी जनता के नहीं, चुनाव आयोग के प्रतिनिधि बनकर बोल रहे हैं : प्रदीप यादव

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने SIR के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की बातें सुनकर ऐसा लगा कि वह जनता के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के प्रतिनिधि हैं. उन्हें आम लोगों की परेशानियों से ज्यादा चिंता इस बात की है कि चुनाव आयोग पर कोई सवाल न उठे.

प्रदीप यादव ने कहा कि SIR और MMDR दोनों ही विषय आमजन और राज्य के हितों से जुड़े हैं. इनका संबंध देश के संघीय और लोकतांत्रिक ढांचे तथा संवैधानिक अधिकारों से भी है. उन्होंने कहा कि SIR एक वैधानिक प्रक्रिया है, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन इसका उद्देश्य मतदाताओं के वोट का अधिकार सुरक्षित करना होना चाहिए, न कि उनके मताधिकार में कटौती करना.

एक व्यक्ति को खोजने के लिए लाखों लोगों का नाम काटना न्याय नहीं

SIR के दौरान मतदाताओं को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए प्रदीप यादव ने सवाल किया कि यदि गढ़वा में एक व्यक्ति पकड़ा गया है, तो क्या उसे खोजने के लिए लाखों लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर देना उचित है? उन्होंने राजमहल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक व्यक्ति को खोजने के लिए पूरे राजमहल को गंगा में बहा देने जैसी कार्रवाई न्याय नहीं हो सकती. किसी व्यक्ति की पहचान के लिए दूसरे तरीके अपनाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए लाखों लोगों के मताधिकार को खतरे में नहीं डाला जा सकता.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए मताधिकार सबसे महत्वपूर्ण है. लोकतंत्र को दफन होने से बचाने का अधिकार भी वोट ही देता है. अब्राहम लिंकन के कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बैलेट (मतपत्र) बुलेट (गोली) से अधिक ताकतवर है. आज वह इसी अधिकार को बचाने के लिए खड़े हैं.

बंगाल में 90 लाख नाम कटने का दिया हवाला

पश्चिम बंगाल में SIR की प्रक्रिया का हवाला देते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि वहां करीब 90 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. उनके अनुसार, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच वोटों का अंतर करीब 32 लाख है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 19 ट्रिब्यूनल गठित किए गए हैं, जहां करीब 38 लाख लोगों ने खुद को वैध मतदाता बताते हुए आवेदन दिया है.

उन्होंने 23 नवंबर तक की सुनवाई का हवाला देते हुए दावा किया कि करीब 1.27 लाख मामलों की सुनवाई हुई और इनमें 93 प्रतिशत आवेदक वैध मतदाता पाए गए. उन्होंने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि SIR के दौरान वास्तविक मतदाताओं के अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा इसी प्रक्रिया को झारखंड में भी लागू कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है. उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलाव का भी उल्लेख किया और कहा कि विरोध के बाद चुनाव आयोग को इसे वापस लेना पड़ा.

अंत में उन्होंने बाबूलाल मरांडी से कहा कि वे आयोग की तरफदारी करने के बजाय जनता के प्रतिनिधि के रूप में उनकी परेशानियों और अधिकारों की बात करें. उन्होंने दोहराया कि SIR का उद्देश्य मताधिकार की रक्षा होना चाहिए, न कि उसमें कटौती करना.

Also Read : SIR पर बाबूलाल मरांडी का पलटवार, बोले- 14.50 लाख मतदाताओं का अता-पता नहीं, मुझे लगता है यही घुसपैठिये होंगे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More