जोहार लाइव ब्यूरो
हरियाणा के पानीपत जिले से लापता चार लोगों की खोजबीन के लिए झारखंड पुलिस ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है.
सीआईडी मुख्यालय की ओर से 24 जिलों के एसपी को अलर्ट भेज दिया गया है. जिसके आधार पर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है.
पुलिस अधीक्षक, चतरा के कार्यालय से सभी थाना प्रभारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया गया. इसमे बताया गया है कि है लापता पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बच्चियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.
पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), के अनुसार, हरियाणा के सिरसा के पुलिस अधीक्षक और अपराध शाखा, पंचकूला के पुलिस महानिरीक्षक का पत्र प्राप्त हुआ है.इसमें लापता लोगों की जानकारी साझा की गई है. जिसके आधार पर राज्य में अलर्ट किया गया है.
ये हैं लापता लोग (पानीपत, हरियाणा से):
दीपांशु (13 वर्ष, बालिका): पिता करमबीर, निवासी गांव छोटा महराणा, थाना मॉडल टाउन.19 जुलाई 2024 से लापता। प्राथमिकी संख्या 240/2024, धारा 140(3) बीएनएस.
नैना (18 वर्ष): पिता रामनिवास, निवासी गांव नौल्था, थाना इसराना.25 मई 2023 से लापता. प्राथमिकी संख्या 239/2023, धारा 365 आईपीसी. कद करीब 5.5 फीट.
करण (14 वर्ष, बालक): पिता संजीत, मूल निवासी ग्राम रामगढ़, थाना सिवान (बिहार), पानीपत के वेद हलवाई, आजाद नगर में रहता था. 29 मई 2025 से लापता. प्राथमिकी संख्या 150/2025. कद करीब 4.6 फीट, बाईं गाल पर नाक के पास पुराने चोट का निशान. लापता होते समय लाल टी-शर्ट और नीली कैपरी पहने था.
मुस्कान (19 वर्ष, विवाहिता): पति नापिस, पिता समसाद, निवासी गांव बरोटा (जिला करनाल), पानीपत के बापौली में किराएदार थीं. 8 अप्रैल 2023 से लापता. प्राथमिकी संख्या 47/2023, धारा 346 आईपीसी. कद करीब 5.2 फीट.
पुलिस का निर्देश: सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर 02 दिनों के भीतर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रतिवेदन भेजना होगा, ताकि वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जा सके. पत्र में स्पष्ट चेतावनी है कि प्रतिवेदन अप्राप्त रहने की स्थिति में सारी जवाबदेही संबंधित थाना प्रभारी की होगी.
सीआईडी मुख्यालय ने भी सभी जिलों के थाना और ओपी प्रभारियों को निर्देश देने तथा कोई जानकारी या सुराग मिलने पर ई-मेल control-cid@jhpolice.gov.in पर सूचित करने को कहा है.
संपर्क के लिए (पानीपत पुलिस, एएचटीयू):
प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार: 70159-86378
अनुसंधानकर्ता सहायक उपनिरीक्षक जगबीर सिंह: 94681-66035
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि इन लापता लोगों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या उपरोक्त संपर्क नंबरों पर दें.


