राँची : दुर्गा पूजा के मद्देनजर राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई, ताकि पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर पूजा की तैयारियों और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने पूजा पंडालों तक आने-जाने वाले मार्गों, रूट लाइन और यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की. इसका उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.


राँची पुलिस ने श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है. साथ ही यातायात और विधि-व्यवस्था से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है.


