Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 10:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा को रोकने के लिए उपायुक्त ने जिलावासियों को दिलाई विशेष शपथ
    झारखंड

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा को रोकने के लिए उपायुक्त ने जिलावासियों को दिलाई विशेष शपथ

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा नगर निगम प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटियों के प्रति सोच और नजरिया बदलने के साथ कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा को समाज से खत्म करने के उद्देश्य से सभी को विशेष शपथ ग्रहण दिलाते हुए कहा कि देवों के घर देवघर का नागरिक होने के नाते सच्ची श्रद्धा व स्वच्छ मन से मैं द्वादश ज्योर्तिलिंग बाबा बैद्यनाथ की शपथ लेता हूँ कि मानवता एवं समानता की भावना से समाज में बेटियों के लिए व्याप्त लिंगभेद, कन्याभ्रूण हत्या, प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समाप्त करने के इस मुहिम को अपना शत प्रतिशत सहयोग करूँगा। मैं समाज में व्याप्त बेटा-बेटी के भेदभाव को समाप्त करते हुए बेटियों को शिक्षित, सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कृत संकल्पित रहूँगा।

    साथ ही देश-दुनिया को सही दिशा व गति देने के उद्देश्य से अपने परिवार रिश्तेदार, मित्रों और समाज में बेटियों के सम्मान व उत्थान के लिए उपयुक्त माहौल तैयार करूँगा। मैं यह शपथ लेता हूँ कि वर्तमान में देवघर जिले में घटते लिंगानुपात को संतुलित बनाने के लिए सजग रहूँगा और तत्परता के साथ बेटियों को परिवार के खुशहाली का आधार बनाऊंगा। साथ ही समाज व देश हित में बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति दूसरों को जागरूक करूँगा।

    मैं यह शपथ लेता हूँ कि न मैं दहेज दूंगा, न हीं लूंगा। साथ ही इंसानियत के नाते हम सब अपने अंदर संस्कार का एक दीप जलाऐंगे व लिंग परीक्षण, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा को समाज से दूर भगाएंगे। सच कहा जाय तो भगवान का सृजन है बेटी, हर माँ-बाप का गर्व और सम्मान है बेटी।
    इसके अलावे शपथ कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीयधुन पर देशहित में सर्वत्र बलिदान का संकल्प लिया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः मोटिया मजदूरों की पिटाई से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव
    Next Article रांची के जैन मेडिकल स्टाेर लूटकांड का मास्टरमाइंड निक्की शर्मा समेत 2 चतरा में गिरफ्तार, पुलिस ने हत्या मामले में पकड़ा दोनों को

    Related Posts

    झारखंड

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

    June 22, 2025
    Latest Posts

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025

    विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

    June 22, 2025

    दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रांची… देखें वीडियो

    June 22, 2025

    राज्यपाल पहुंचे फिल्म ‘सहिया’ के सेट पर, झारखंड को बताया फिल्मों के लिए बेहतरीन लोकेशन

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.