Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खेल निदेशक छवि रंजन की पत्नी झारखंड लॉनबॉल संघ की नई अध्यक्ष, खेल संघ में अधिकारियों, नेताओं का जमावड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    खेल निदेशक छवि रंजन की पत्नी झारखंड लॉनबॉल संघ की नई अध्यक्ष, खेल संघ में अधिकारियों, नेताओं का जमावड़ा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शीतल झा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के खेल निदेशक छवि रंजन की पत्नी शीतल झा को झारखंड लॉन बॉल संघ का नया अध्यक्ष बना दिया गया है. प्रशासनिक और खेल गलियारों में इस गुपचुप बदलाव को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी चल रही है.

    सबसे बड़ा सवाल पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठ रहा है कि आखिर बिना किसी सार्वजनिक सूचना, प्रेस विज्ञप्ति या तय बैठक के खामोशी से खेल निदेशक की पत्नी को संघ की कमान क्यों सौंपी गई. JOA यानी झारखंड ओलंपिक संघ की वेबसाइट पर नाम अपडेट होते ही खेल जगत से जुड़े लोगों चर्चा का विषय है.

    इस फैसले में खेल के विकास से ज्यादा सीधे तौर पर प्रशासनिक रसूख का इस्तेमाल दिखाई देता है. संघ के कद्दावर और पूर्व अध्यक्ष आरके आनंद को पद से हटाकर उनकी जगह सीधे शीतल झा की एंट्री कराई गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस नई कमेटी में कोषाध्यक्ष का पद फिलहाल खाली रखा गया है. इस फैसले पर खेल के जानकार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किस एजीएम या एसजीएम बैठक में इस पर मुहर लगी. इस पूरे बदलाव को पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिससे खेल संघ की मंशा और फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

    बीते शनिवार यानी 4 जुलाई को नवनियुक्त अध्यक्ष शीतल झा झारखंड सरकार की सरकारी गाड़ी में सवार होकर नामकुम स्थित आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम पहुंचीं. खेल निदेशक की पत्नी सरकारी लाव-लश्कर के साथ सीधे मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से खेल के नियम और बारीकियां समझती दिखीं. इस दौरे पर JOA महासचिव सह झारखंड लॉन बॉल संघ के महासचिव मधुकांत पाठक व JOA कोषाध्यक्ष शिवेन्दु दुबे भी उनके साथ मौजूद रहे.

    आईएएस, आईपीएस और राजनेता होते रहे हैं शामिल

    शीतल झा कोई पहला और एकमात्र नाम नहीं है. झारखंड के खेल जगत के विभिन्न एसोसिएशन में राज्य के कई ब्यूरोक्रैट, रिटायर्ड ब्यूरोक्रैट और राजनेता जड़े जमाए हैं.

    मिली जानकारी के मुताबिक भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल की पत्नी आकांक्षा रंजन वर्तमान में झारखंड टेनिस संघ की वाइस प्रेसिडेंट हैं. इसके अलावा जीशान कमर झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं.

    राजनेताओं के लिहाज से देखें तो पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता प्रदीप बालमुचु झारखंड हैंडबॉल एसोसिएसन के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, पूर्व सांसद धीरज साहू लोहरदगा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सुदेश महतो थ्रोबॉल एसोसिएशन (समानांतर स्तर पर हालिया गठित) के अध्यक्ष,

    मामला यहीं नहीं रुकता है. कई अधिकारी जो रिटायर कर चुके हैं, वर्तमान में विभिन्न खेल संगठनों में जमे हुए हैं. इसमें आईएएस सुनील कुमार क्रिकेट जिला संघ अध्यक्ष, दीपक वर्मा झारखंड बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष, आईपीएस आरके मल्लिक रांची जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हैं.

    इससे पहले भी कई आईएस, आईपीएस, उनके परिजन और सांसद – विधायक इन खेल संगठनों में बतौर पदाधिकारी मौजूद रहे हैं. हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए बैजनाथ राम लातेहार जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष हुआ करते थे. सुदेश महतो हॉकी झारखंड के अध्यक्ष हुआ करते थे.

    इसके अलावा वर्तमान में झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त के रवि कुमार झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे. स्टील मंत्रालय से रिटायर हुए आईएएस उदय प्रताप सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे. रामेश्वर उरांव झारखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष थे. एक्स डीजीपी टीपी सिन्हा भी हॉकी संघ के अध्यक्ष रहे. दिवंगत अमिताभ चौधरी तो लगातार जेएससीए के अध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे.

    झारखंड तीरंदाजी संघ और रांची जिला तीरंदाजी संघ में सुदेश महतो की पत्नी पदाधिकारी हैं वहीं झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन पर पूर्व आईपीएस दिवंगत अमिताभ चौधरी और उनके करीबियों का वर्चस्व बना रहा. इसे लेकर स्थानीय क्रिकेट क्लबों ने लगातार भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप लगाए. हाल ही में झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को बैठाया गया, ताकि सरकारी ग्रांट और खेल परिसरों पर राजनीतिक नियंत्रण बना रहे. प्रदीप वर्मा राज्य शतरंज संघ के भी अध्यक्ष हैं.

    Also Read : जुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए

    Sports Director Chhavi Ranjan's wife becomes the new President of the Jharkhand Lawn Bowls Association; sports association sees an influx of officials and politicians. खेल निदेशक छवि रंजन की पत्नी झारखंड लॉनबॉल संघ की नई अध्यक्ष खेल संघ में अधिकारियों नेताओं का जमावड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए
    Next Article बांकिपुर उपचुनाव : चुनाव बिहार में, बीजेपी के कैंडीडेट बदलने की वजह झारखंड में, क्या है पूरा माजरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकिपुर उपचुनाव : चुनाव बिहार में, बीजेपी के कैंडीडेट बदलने की वजह झारखंड में, क्या है पूरा माजरा

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में हर दिन 290 लोगों को काट रहे हैं कुत्ते

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रॉ से लौटे आईपीएस पोस्टिंग का कर रहे इंतजार, कब होगी पांच आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग

    July 11, 2026

    बांकिपुर उपचुनाव : चुनाव बिहार में, बीजेपी के कैंडीडेट बदलने की वजह झारखंड में, क्या है पूरा माजरा

    July 11, 2026

    खेल निदेशक छवि रंजन की पत्नी झारखंड लॉनबॉल संघ की नई अध्यक्ष, खेल संघ में अधिकारियों, नेताओं का जमावड़ा

    July 11, 2026

    जुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए

    July 11, 2026

    रांची में हर दिन 290 लोगों को काट रहे हैं कुत्ते

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.