Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राधाकृष्ण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड की राजनीति में अपनी बेबाक और बागी छवि के लिए मशहूर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया है जिससे पूरी सरकार में खलबली मच गयी है. अपनी ही सरकार की ब्यूरोक्रेसी से नाराज चल रहे वित्त मंत्री ने अब अपनी सरकारी गाड़ी भी वापस कर दी है. इससे पहले वे अपनी सुरक्षा में लगे जवानों और तीन गाड़ियों को भी वापस लौटा चुके थे. उनकी नाराजगी इस कदर बढ़ चुकी है कि दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद वे होटल ताज में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन जैसे बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

    यह पूरा मामला बीते तीन जुलाई को तब सामने आया जब हेमंत सोरेन सरकार के इस कद्दावर मंत्री ने पुलिस सुरक्षा लेने से साफ मना कर दिया. उन्होंने न सिर्फ अपनी गहरी नाराजगी जताई बल्कि अपने कोटे के सभी 16 पुलिस जवानों और 3 सरकारी गाड़ियों को पुलिस मुख्यालय को सौंप दिया. इस सिलसिले में उन्होंने राज्य के डीजीपी को एक बेहद सख्त चिट्ठी भी लिखी. मंत्री का कहना था कि उनकी सुरक्षा में तैनात 16 जवानों के लिए सिर्फ तीन गाड़ियां दी गई थीं जिनमें साजो-सामान के साथ जवानों को ठूंस-ठूंस कर बैठना पड़ता था. सुरक्षा के लिहाज से इसे गलत मानते हुए उन्होंने पहले भी एक अतिरिक्त गाड़ी की मांग की थी लेकिन पुलिस मुख्यालय ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया. मामला तब और बिगड़ गया जब नई गाड़ी देने के बजाय वित्त विभाग के ही संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह ने एक पुराना आदेश दिखाकर उनके बेड़े की तीन गाड़ियों में से भी एक गाड़ी कम करने का नोटिस जारी कर दिया. यह नोटिस सीधे मंत्री को न देकर उनके पर्सनल सेक्रेटरी को थमाया गया जिसे मंत्री ने इंबैरेसिंग माना था. राधाकृष्ण किशोर झारखंड की सियासत में एक ऐसे नेता के तौर पर जाने जाते हैं जो सत्ता के सुख से ज्यादा अपनी शर्तों पर राजनीति करना पसंद करते हैं. वे चाहे जिस भी पार्टी में रहे हों उन्होंने जनता के मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरने में कभी संकोच नहीं किया.

    Also Read : झारखंड : राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सिक्योरिटी, अपनी ही सरकार के किस बात से ‘इंबैरेस’ हो गए वित्त मंत्री?

    Displeased Finance Minister Radhakrishna Kishore has returned his official vehicle; he had previously returned his security guards. नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपना सरकारी गाड़ी पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी
    Next Article बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.