Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश
    क्राइम

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजीपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में एक्टिव अपराधी गिरोह ‘डेविल्स ग्रुप’ के खिलाफ पुलिस अब आर-पार के मूड में है. गुरुवार को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की. इसका मकसद गोड्डा, दुमका और आसपास के इलाकों में आतंक मचा रहे डेविल्स ग्रुप के खिलाफ सख्त एक्शन प्लान तैयार करना था.

    बैठक में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, दुमका के आईजी पटेल मयुर कनैयालाल और एसपी अभियान दीपक कुमार शर्मा खुद मौजूद रहे, जबकि दुमका के डीआईजी अंबर लकड़ा, दुमका एसपी पीतांबर सिंह खरवार और गोड्डा एसपी मुकेश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े.

    बैठक में इस संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और देवघर को मिलाकर एक संयुक्त विशेष टीम बनाने का बड़ा फैसला लिया गया. यह स्पेशल टीम डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में काम करेगी और चारों जिलों में इस गिरोह की सभी वारदातों की मिलकर जांच करेगी. इस टीम के काम की साप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट दुमका के आईजी को सौंपी जाएगी.

    इसके साथ ही डीजीपी ने दुमका के डीआईजी को डेविल्स ग्रुप से जुड़े सभी संदिग्धों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिये. उन्होंने ज्वेलरी लूट और छिनतई के लंबित मामलों को जल्द सुलझाने, अवैध हथियारों की तस्करी रोकने और पड़ोसी राज्यों की पुलिस से तालमेल बिठाने को कहा.

    डीजीपी ने साफ किया कि अपराधियों को पकड़ने के साथ ही उन्हें सजा दिलाना जरूरी है. इसके लिए उन्होंने गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ वैज्ञानिक सबूत जुटाने, गवाहों की समय पर उपस्थिति पक्की करने, जमानतदारों की जांच करने और कोर्ट में स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द सजा दिलाने के निर्देश दिए. अंत में उन्होंने आला अधिकारियों को खुद क्षेत्र में लगातार घूमने और पीसीआर द्वारा सघन गश्त बढ़ाने का आदेश दिया ताकि जनता में सुरक्षा का माहौल बना रहे.

    क्या है डेविल्स ग्रुप, कैसे देता है वारदात को अंजाम?

    ‘डेविल्स ग्रुप’ झारखंड के संथाल परगना इलाके, खासकर दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिलों में एक्टिव एक बेहद शातिर और संगठित आपराधिक गिरोह है. यह कोई आम चोर-बदमाशों का झुंड नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग है. इस गिरोह का टारगेट सोने-चांदी के व्यापारी और ज्वेलरी शोरूम होते हैं, जहां ये हथियारों के बल पर चंद मिनटों में करोड़ों की लूट कर फरार हो जाते हैं. इसके अलावा, राह चलती महिलाओं से सोने के गहने छीनना और बैंक से पैसे निकालकर निकलने वाले लोगों से सरेराह छिनतई करना इस गैंग के गुर्गों का रोज का काम बन चुका है. इनके पास हाइटेक और अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा है, जिसका इस्तेमाल ये न सिर्फ वारदातों में करते हैं बल्कि अंतर्राज्यीय नेटवर्क के जरिए इनकी तस्करी भी करते हैं.

    ये अपराधी झारखंड के सीमावर्ती जिलों में वारदात को अंजाम देते हैं और तुरंत भागकर पड़ोसी राज्यों जैसे बिहार या पश्चिम बंगाल में छिप जाते हैं. गिरोह के सरगना स्थानीय स्तर पर ऐसे भटके हुए युवाओं को जाल में फंसाते हैं जो शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहते हैं. इन नए लड़कों को बाइक चलाने और हथियार संभालने की ट्रेनिंग देकर गैंग में शामिल किया जाता है. पुलिस से बचने के लिए ये लोग लगातार अपने ठिकाने, मोबाइल सिम और गाड़ियां बदलते रहते हैं. इसी बढ़ते आतंक और नेटवर्क को देखते हुए झारखंड पुलिस ने अब चार जिलों को मिलाकर एक संयुक्त विशेष टीम बनाई है, जो इनके खिलाफ वैज्ञानिक सबूत जुटाकर और कोर्ट में स्पीडी ट्रायल चलाकर इन्हें सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी.

    Also Read : रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    'Devils Group' now eliminated; DGP orders senior officers tour area. अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी
    Next Article भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    Related Posts

    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    क्राइम

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026
    Latest Posts

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.