Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आम्रपाली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की कड़ी मेहनत की बदौलत अब राज्य के कृषि उत्पादों को दुनिया भर में नई पहचान मिल रही है. देवघर और गुमला जिले के बागानों में तैयार हुआ ‘आम्रपाली’ आम अब सात समंदर पार दुबई के बाजारों तक पहुंच गया है. दुबई के मशहूर  लूलू मॉल में इस आम की पहली खेप पहुंच चुकी है, जहां अपनी बेहतरीन क्वालिटी और लाजवाब मिठास की वजह से यह ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है. इससे पहले भी झारखंड के अलग-अलग जिलों से आम्रपाली आम की खेप लंदन और इटली जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजी जा चुकी है.

    इस बड़ी सफलता के पीछे ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ और जेएसएलपीएस यानी झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी का अहम योगदान है. जेएसएलपीएस के जरिये महिला किसान उत्पादक संगठनों द्वारा तैयार 2 टन आम्रपाली आम की पहली खेप दुबई भेजी गई है. जेएसएलपीएस लगातार गांवों के स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक मार्केटिंग और पैकेजिंग के तौर-तरीकों से जोड़ रहा है. इससे न सिर्फ महिला किसानों की कमाई बढ़ रही है, बल्कि झारखंड के उत्पादों को वैश्विक पहचान भी मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार से पहले, इन आमों को ‘पलाश’ ब्रांड के तहत स्थानीय बाजारों में बेचा गया था, जहां मिली सफलता के बाद इसे विदेश भेजा गया.

    झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसका पूरा श्रेय राज्य की मेहनतकश दीदियों को दिया है. उन्होंने कहा, “बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विकसित बागान आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत जरिया बन चुके हैं. दीदियों की मेहनत और जेएसएलपीएस के सही मैनेजमेंट का ही यह नतीजा है कि आज झारखंड का आम दुबई और यूरोप के बाजारों तक पहुंच रहा है. सरकार का लक्ष्य महिला किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़कर उनके इनकम को लगातार बढ़ाना है.

    Also Read : नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    Jharkhand's Amrapali mango making waves Dubai Lulu Mall दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का 'आम्रपाली' आम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.