Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ
    जोहार ब्रेकिंग

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 7, 2026Updated:July 7, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामेश्वर उरांव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. कांग्रेस के सीनियर विधायक और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव दूसरा समन जारी होने के बाद मंगलवार को तय समय पर रांची स्थित ED दफ्तर पहुंचे. जांच एजेंसी के अधिकारी अब उनसे इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रहे हैं. इससे ठीक एक दिन पहले, यानी सोमवार को ED ने उनके बेटे रोहित उरांव से घंटों पूछताछ की थी, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.

    किस मामले में फंसा है उरांव परिवार?

    यह पूरा विवाद झारखंड की साल 2022 की नई आबकारी नीति और उससे जुड़े कथित शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि इस नीति को इस तरह से बदला और लागू किया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ और कुछ खास शराब सिंडिकेट्स को फायदा पहुंचाया गया. इस मामले में सबसे पहले झारखंड ACB ने केस दर्ज किया था. इसी केस को आधार बनाकर अब ED मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है.

    ED की सुई रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित पर मुख्य रूप से दो वजहों से टिकी है क्योंकि जब यह नई शराब नीति बन रही थी, तब रामेश्वर उरांव राज्य के वित्त मंत्री थे. ईडी का कहना है कि शुरुआत में वित्त विभाग ने इस आबकारी नीति की फाइल पर कई सरकारी आपत्तियां जताई थीं और फाइल को वापस लौटा दिया था. लेकिन बाद में अचानक इस फाइल को मंजूरी दे दी गई. ED यह जानना चाहती है कि आखिर किन परिस्थितियों में और किसके दबाव में इसे पास किया गया. ED को शक है कि रोहित उरांव ने छत्तीसगढ़ की कुछ शराब कंपनियों को झारखंड के बाजार में एंट्री दिलाने और उन्हें थोक लाइसेंस दिलवाने में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी.

    कब क्या हुआ

    ED ने 23 अगस्त 2023 को झारखंड के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव के ठिकानों पर भी रेड पड़ी थी. खबरों के मुताबिक, रोहित के परिसर से करीब 20 लाख रुपये कैश बरामद हुए थे और शराब कारोबार से जुड़े कुछ कारोबारी समझौतों के दस्तावेज भी मिले थे.

    ED ने दोनों बाप-बेटे को जून 2026 के आखिरी हफ्ते में पूछताछ के लिए पहला समन भेजा था. हालांकि, दोनों ने जरूरी दस्तावेज तैयार करने और त्योहारों की छुट्टियों का हवाला देकर एजेंसी से तीन हफ्ते का समय मांगा था. इसके बाद ED ने समय की मांग को खारिज करते हुए सिर्फ एक हफ्ते की मोहलत दी और दूसरा समन जारी कर दिया. रोहित उरांव को 6 जुलाई और रामेश्वर उरांव को आज यानी 7 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया गया.

    रोहित उरांव छह जुलाई सुबह करीब 11 बजे रांची के रांची स्थित ED दफ्तर पहुंचे. अधिकारियों ने उनसे बेनामी निवेश, संपत्तियों के कागजात और शराब सिंडिकेट से उनके रिश्तों को लेकर लंबी पूछताछ की. वहीं, आज यानी मंगलवार को पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव खुद ED दफ्तर पहुंचे हैं, जहां उनसे विभागीय फैसलों और नीतिगत बदलावों को लेकर पूछताछ चल रही है.

    Also Read : जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव Former Minister Rameshwar Oraon arrives at the ED office; his son has already been questioned. बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ रामेश्वर उरांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 
    Next Article प्रशांत किशोर : क्या अबकी बार बैंड बाजा वाले से दूल्हा तक का सफर तय कर पाएंगे?

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.