Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 3, 2026No Comments4 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जनता दरबार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी

    एक समस्या, एक शिकायत और इसके समाधान के बीच जो गैप होता है, वो कई बार सालों तो कभी दशकों का इंतजार होता है. जिलों के अधिकारियों से आम जनता यही उम्मीद मात्र करती है कि वो उन तक पहुंचे और समाधान लेकर मुस्कुराते हुए लौटे. अक्सर आम जनता की यह उम्मीद नाकामियों, नाउम्मीदी और थका देने वाला होता है.

    लेकिन थोड़ा ठहरिये. परिस्थिति बदलती है. लोग उम्मीद से भरते हैं. सिमडेगा में फिलहाल ऐसा ही कुछ होता दिख रही है. जिलाधिकारी कंचन सिंह ने सबसे पहले तो जनता दरबार को नियमित किया. जब यहां परिणाम अपेक्षित मिले, जनता दरबार को जिला मुख्यालय से बाहर प्रखंड व गांव तक पहुंचाया.

    परिणाम ये हुआ कि हर गुरुवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार अब केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनता जा रहा है. हाल के दिनों में देखा जाए तो कई सालों और महीनों से विभाग की चक्कर लगा रहे पीड़ितों को उपायुक्त के जनता दरबार से तत्काल राहत मिल रही है.

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में 23 जनता दरबारों के दौरान कुल 444 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 207 मामलों का सफल निष्पादन किया गया. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 22 जनता दरबारों में 513 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 115 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. जबकि शेष मामलों पर विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी है. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जनता दरबार केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान की प्रभावी व्यवस्था बन चुका है.

    उपायुक्त कंचन सिंह ने दिव्यांगजन, वृद्ध एवं अशक्त महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय के भूतल पर सुनिश्चित कराया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. कई मामलों में दिव्यांगजन की समस्याएं सुनने के तुरंत बाद उन्हें दिव्यांग प्रमाण-पत्र, दिव्यांग पेंशन, व्हीलचेयर, इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया. इससे जरूरतमंदों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली.

    जब जिला मुख्यालय से बाहर निकला जनता दरबार

    सिमडेगा जैसे भौगोलिक परिस्थिति वाले इलाकों में सुदूर गांवों से जिला मुख्यालय तक पहुंचना भी आम जन के लिए दुरूह होता है. कई बार यह एक दिन की मजदूरी खोने से लेकर सप्ताह तक की कमाई को होल्ड पर रखने जैसा होता है. ऐसे में प्रतिदिन कमा कर खानेवालों के लिए कई बार अपनी समस्याओं में रहना ही बेहतर विकल्प होता है.

    जिलाधिकारी कंचन सिंह बतौर महिला शायद इस परिस्थिति को बेहतर समझ पाई. उन्होंने जनता दरबार को ही जनता के बीच पहुंचा दिया. कंचन सिंह बताती हैं, बानो और बांसजोर जैसे सुदूरवर्ती प्रखंड के लोगों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना कठिन होता है. मैंने इन जगहों पर जाकर जनता दरबार लगाने का प्रयास किया. ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जनता दरबार आयोजित किए जाने की व्यवस्था लागू करवाई. जिससे दूर-दराज के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता कम हुई.

    जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, राजस्व, प्रमाण-पत्र, सड़क और अन्य विकास कार्यों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए. विशेष रूप से सड़क निर्माण और जर्जर सड़कों की मरम्मत से जुड़े मामलों में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से स्थलों का निरीक्षण कराया तथा आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को प्रस्ताव एवं पत्र भेजकर सड़क स्वीकृति की मांग भी की है. भूमि विवाद जैसे मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए.

    कंचन सिंह कहती हैं, जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित होती है. प्रत्येक आवेदन की प्रगति की निगरानी कर लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए जाते हैं, जिससे जवाबदेही और पारदर्शिता दोनों मजबूत हुई हैं.

    Also Read : JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    Simdega: How the 'Janata Darbar' is becoming synonymous with immediate relief by stepping out of the district headquarters. सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी
    Next Article आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    क्राइम

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC CGL रद्द: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    August 18, 2026

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.