Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 2, 2026Updated:July 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आदित्य साहू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पुलिस असली आरोपियों तक पहुंचने के बजाय मनगढ़ंत कहानी बना रही है और केस को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही है. इससे न सिर्फ मामला दबाया जा रहा है, बल्कि निर्दोष लोगों को भी फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में किसी भी बड़ी घटना के बाद पुलिस का यही तरीका बन गया है कि लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटका दिया जाए.

    आदित्य साहू ने कहा कि पुलिस जिस कारोबारी नीरज सिंह का नाम इस मामले में जोड़ रही है, घटना के दिन वह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद ही नहीं थे. उन्होंने कहा कि नीरज सिंह का बार लाइसेंस के साथ चल रहा है और सभी सरकारी नियमों का पालन किया जा रहा है. अगर कारोबार अवैध था तो सरकार और प्रशासन ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की. उन्होंने सवाल उठाया कि जब हत्या सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में हुई तो फिर बार को इस मामले में क्यों घसीटा जा रहा है.

    दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस हत्याकांड में सिर्फ अपराधियों ही नहीं, बल्कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए. उनका कहना था कि युवक अपनी जान बचाने के लिए पुलिस की गाड़ी में घुसा, लेकिन पुलिस के सामने ही बदमाश उसे बाहर खींचकर सड़क पर ले गए और चापड़ से ताबड़तोड़ वार किया. इसके बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही. उन्होंने कहा कि इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    आदित्य साहू ने नीरज सिंह के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच कर उनका नाम तुरंत हटाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने नीरज की दो गाड़ियां जब्त कर ली है और उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा किसी गलत काम का समर्थन नहीं करती, लेकिन किसी निर्दोष के साथ अन्याय भी बर्दाश्त नहीं करेगी.

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, लोगों से की यह अपील

    Jamshedpur Murder Case: Has the BJP stepped in to defend the bar owner? What is Aditya Sahu saying? आदित्य साहू जमशेदपुर हत्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद
    Next Article शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 : देवघर में रहेगी अभेद सुरक्षा, 40 से ज्यादा अस्थाई पोस्ट तैयार

    July 2, 2026
    झारखंड

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026
    क्राइम

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : देवघर में रहेगी अभेद सुरक्षा, 40 से ज्यादा अस्थाई पोस्ट तैयार

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026

    हजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.