Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सीईओ यानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साफ कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मकसद बिल्कुल स्पष्ट है। एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए और एक भी अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ यह प्रक्रिया चला रहा है और इसमें लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित “स्टेट लेवल क्रिएटर्स मिट 2026” में उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े डिजिटल क्रिएटर्स को एसआईआर की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज लोगों तक जानकारी पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। इसलिए डिजिटल क्रिएटर्स की जिम्मेदारी है कि वे केवल सही और तथ्यात्मक जानकारी ही लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी तरह की अफवाह या भ्रम न फैले।

    30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ, फॉर्म भरना होगा

    के. रवि कुमार ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) हर मतदाता के घर पहुंचेंगे और आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म की दो प्रतियां देंगे। मतदाता को फॉर्म भरकर एक कॉपी बीएलओ को देनी होगी, जबकि दूसरी कॉपी अपने पास रिसीविंग के तौर पर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के लिए किसी भी तरह का दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। जिन मतदाताओं की पहले से मैपिंग हो चुकी है, उन्हें सामान्य तौर पर कोई एकस्ट्रा दस्तावेज नहीं देना पड़ेगा। केवल उन्हीं लोगों से दस्तावेज मांगे जाएंगे जिनकी मैपिंग नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि सभी भरे हुए फॉर्म के आधार पर 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 326 का भी जिक्र किया और कहा कि हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने डिजिटल क्रिएटर्स से अपील की कि वे अपने प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को एसआईआर की सही जानकारी दें और उन्हें जागरूक करें।

    Also Read : राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    Election Commission entrusts major responsibility to digital creators; what did the CEO say? डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा सीईओ क्या बोले?
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे
    Next Article जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    Latest Posts

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.