Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एलएसी पर तनाव कम करने को भारत-चीन सैन्य वार्ता शुरू, सभी मुद्दों को हल करने पर जोर दिया जाएगा
    जोहार ब्रेकिंग

    एलएसी पर तनाव कम करने को भारत-चीन सैन्य वार्ता शुरू, सभी मुद्दों को हल करने पर जोर दिया जाएगा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ता शनिवार सुबह शुरू हुई। कोर कमांडर की बैठक का 10वां दौर सुबह 10 बजे चीनी क्षेत्र के मोल्दो में शुरू हुआ। भारतीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी.जी.के. मेनन कर रहे हैं। कोर कमांडर की चर्चा में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और 900 वर्ग किमी डेपसांग के मैदानों जैसे क्षेत्रों से जवानों को हटाने पर बात होगी।

    डेपसांग में सैन्य जमावड़े को अब तक मौजूदा गतिरोध का हिस्सा नहीं माना जा रहा था जो पिछले साल मई में शुरू हुआ था।

    बहरहाल, भारत ने हाल के सैन्य कमांडर की बैठकों में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सभी मुद्दों को हल करने पर जोर दिया है।

    एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक प्रयास गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स को हल करने के लिए किया जाएगा। डेप्सांग का समाधान खोजना मुश्किल हो सकता है और अधिक समय ले सकता है।

    कोर कमांडर स्तर के वर्तमान दौर की बैठक के दौरान प्रतिनिधि पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी तट से सैनिकों को हटाए जाने की स्थिति की भी पड़ताल करेंगे।

    बहरहाल, बैठक से ठीक एक दिन पहले चीन ने एक “मनोवैज्ञानिक युद्ध” शुरू किया, जब उसने सोशल मीडिया पर गलवान घाटी संघर्ष का एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में भारतीय सेना पर आक्रामक होने और संघर्ष शुरू करने का आरोप लगाया।

    भारतीय सेना ने चीन द्वारा जारी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया नहीं दी और इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखी।

    यह वीडियो चीन में एक प्राइवेट न्यूज चैनल पर जारी किया गया था और उसके बाद यह वायरल हो गया।

    चीन ने पिछले साल 15 जून को हुई झड़प का वीडियो आठ महीने बाद जारी किया है। इसमें भारत के 20 सैनिकों ने वीरगति प्राप्त की। इस सप्ताह चीन ने स्पष्ट रूप से अपने चार सैनिकों के मारे जाने का दावा किया, जबकि अब तक वह सैनिकों के मारे जाने की बात से इनकार करता रहा था।

    चीन ने पहली बार शुक्रवार को हिंसक झड़पों में मारे गए अपने सैनिकों के नाम जारी किए हैं।

    अब तक पैंगोंग झील के दोनों किनारों पर ही सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। 10 फरवरी को चीन ने घोषणा की थी कि नई दिल्ली और बीजिंग पैंगोंग झील से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए सहमत हो गए हैं।

    चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) टीम के साथ-साथ भारतीय सेना की टीम पैंगोंग झील सैनिकों के हटने का सत्यापन और पुन: सत्यापन कर रही है।

    समझौते में कहा गया है कि चीनी सैनिक वापस फिंगर 8 पर चले जाएंगे और भारतीय सेना पैंगोंग झील के उत्तरी तट के फिंगर 2 और 3 के बीच धन सिंह थापा की चौकी पर वापस आ जाएगी। इसके अलावा, पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त सहित सैन्य गतिविधियों पर अस्थायी रोक होगी। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 10 महीने से गतिरोध बना हुआ है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशाजिया इल्मी ने अकबर पर भद्दी टिप्पणी का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज
    Next Article महंगाई की मार, 12वें दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    Related Posts

    देश

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    राहत की खबर : देश में घट रहे कोरोना वायरस के एक्टिव मामले

    June 18, 2025
    देश

    बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    युवक की पीट-पीटकर ह’त्या, परिजनों का हंगामा

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.