Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार
    क्राइम

    9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 16, 2026Updated:June 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला के जारी थाना क्षेत्र में नौ महीने से लापता युवक के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जारी थाना क्षेत्र के कटिंबा गांव निवासी 27 वर्षीय विनय तिग्गा एक अक्टूबर 2025 को घर से यह कहकर निकला था कि वह फुटबॉल मैच देखने जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आखिरकार जारी थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस और परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कई महीनों तक कोई सुराग नहीं मिला।

    गुप्त सूचना से खुला हत्या का राज

    करीब नौ महीने बाद जारी थाना प्रभारी शनि कुमार को गुप्त सूचना मिली कि विनय की हत्या कर दी गई है और इसमें उसके कुछ दोस्त शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की पूरी कहानी बता दी। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन विनय अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विनय पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था और जमानत पर बाहर आया था।

    सबूत मिटाने के लिए कुएं में फेंका शव

    हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को बंझर डांटोली स्थित एक पुराने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद सभी आरोपी सामान्य जीवन जीते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची। उनकी निशानदेही पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुएं से मानव कंकाल बरामद किया गया। कुएं से कंकाल निकालने की कार्रवाई अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता और मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई। बरामद कंकाल को पहचान और अन्य वैज्ञानिक जांच के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

    नौ महीने से लापता युवक की हत्या का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर जल्द ही अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

    Also Read : शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशौच के लिए निकले बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article मां की फटकार के बाद घर छोड़ गई किशोरी, कानपुर से सकुशल बरामद

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पहुंचीं वाइस एडमिरल आरती सारिन, राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

    June 16, 2026
    Latest Posts

    खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान

    June 16, 2026

    सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

    June 16, 2026

    रांची पहुंचीं वाइस एडमिरल आरती सारिन, राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

    June 16, 2026

    मां की फटकार के बाद घर छोड़ गई किशोरी, कानपुर से सकुशल बरामद

    June 16, 2026

    9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.