Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 16, 2026Updated:June 16, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नूरीसबा के रूप में हुई है, जो पिछले आठ दिनों से लापता थी। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। परिजनों के मुताबिक नूरीसबा 8 जून से अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 11 जून को मोहम्मदगंज थाना में सनहा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस भी महिला की तलाश में जुटी थी। सोमवार शाम कब्रिस्तान के पास शव मिलने की सूचना मिली तो पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

    घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

    परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    मृतका के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि नूरीसबा के पति मुजाहिद शेख, जो मंझिआंव थाना क्षेत्र के घुरुआ गांव का रहने वाला है, ने दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों का कहना है कि महिला के शरीर पर कई संदिग्ध निशान मिले हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को कब्रिस्तान में फेंका गया और उस पर तेजाब भी डाला गया हो। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

    पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे किसी साजिश या आपराधिक घटना का हाथ है या नहीं। घटना के बाद रसूलपुर गांव और आसपास के इलाकों में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल
    Next Article हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.