Ranchi : एक्वा वर्ल्ड में समर हॉलीडे कार्यक्रम श्रृंखला के तहत पिछले छह शनिवारों से आयोजित की जा रही डांस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रियान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार वाणी और शाश्वत को दिया गया। सीनियर वर्ग में गायत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। शिवम द्वितीय और अर्पणा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि रिया और दीपा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोहिनी रॉय, मृणालिनी अखौरी और बबीता केडिया उपस्थित थीं। अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ग्रैंड फिनाले के दौरान शीर्ष दस प्रतिभागियों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर और प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को नृत्य के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत मिक्स्ड एलिमेंट ग्रुप की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद डेविड सर और उनके समूह ने लता मंगेशकर को समर्पित विशेष प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में स्वस्तिका राज, रिया कुमारी, अहम राज, श्रेया, साक्षी, मुस्कान, संजना और मानसी समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। शिखा रंजन ने बॉलीवुड फ्रीस्टाइल डांस प्रस्तुत किया, जबकि श्याम, संदीप और सुशांत ने समूह नृत्य से माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर वसीम आलम के वाम्स मॉडलिंग ग्रुप ने ब्लैक एंड गोल्डन थीम पर आकर्षक रैंप शो प्रस्तुत किया। रैंप पर अंकिता शालिनी मिंज, सोनी मेहरा, रानी गोसाई, शिवानी परमार, अंजू सिंह, करण केशरी, आयुष सिंह, सलोमी खाखा, टन्नू सोनी, रोजलिन खलखो, सोनल नाग, अदिति प्रिया, सोनाली, काजल कुमारी, अंकित पांडेय और अनस समेत कई मॉडलों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में एक्वा वर्ल्ड की डिप्टी चेयरपर्सन डॉ. विद्या झा, डांस गुरु विपुल नायक, वसीम आलम, देवजीत नाहा (डीजे सर), लोकेश कुमार, आनंद और जीतू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि समर हॉलीडे कार्यक्रम श्रृंखला के तहत रविवार को ‘धुरंधर’ मूवी थीम पर विशेष आयोजन किया जाएगा।
Also Read : नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

