Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

    मुहर्रम को लेकर विशेष निगरानी का निर्देश

    बैठक में एसपी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी तरह की सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पूर्व में हुई सांप्रदायिक घटनाओं की समीक्षा करने और उन मामलों में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी जुलूसों की सूची तैयार कर उन पर अभी से विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

    महिला उत्पीड़न और एससी-एसटी मामलों का होगा त्वरित निष्पादन

    एसपी ने महिला प्रताड़ना, महिला हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता

    बैठक में वर्ष 2025 से पहले के सभी लंबित मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन किया जाए ताकि लंबित मामलों की संख्या कम हो सके।

    वारंट और कुर्की मामलों पर चलेगा विशेष अभियान

    जिले के विभिन्न थानों में लंबित जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार तथा कुर्की-जब्ती मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    हर सोमवार होगी समीक्षा बैठक

    एसपी ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी और इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सोमवार को थाना स्तर पर बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा करें और उनके निष्पादन की प्रगति पर नजर रखें।

    नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

    बैठक में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर भी चिंता जताई गई। एसपी ने ऐसे स्थानों को चिन्हित करने और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    संगठित अपराध और अवैध खनन पर सख्ती

    एसपी ने संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में शामिल लोगों तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सीसीए, थाना हाजिरी और गुंडा पंजी की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके अलावा अवैध कोयला, बालू और पत्थर उत्खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को अंचल अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    साइबर अपराध और जन शिकायतों पर भी फोकस

    बैठक में साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं सभी थाना प्रभारियों से कहा गया कि वे आम लोगों की समस्याएं सुनें और समय पर उनका समाधान सुनिश्चित करें।

    जमीन विवाद मामलों की होगी नियमित समीक्षा

    एसपी ने जमीन विवाद से जुड़े लंबित मामलों की थाना दिवस में समीक्षा करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद कई बार गंभीर अपराधों का कारण बनते हैं, इसलिए ऐसे मामलों का समय पर समाधान जरूरी है। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने साफ संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों, नशा कारोबारियों, संगठित अपराधियों और अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ जिले में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    Hazaribagh police in action mode ahead of Muharram; SP orders arrest of absconding accused. एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा
    Next Article SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    Related Posts

    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026
    Latest Posts

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.