Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
    झारखंड

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 12, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा जिले के कुंडहित स्थित भागवत झा आजाद महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को उस समय लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक बंद शौचालय के चेंबर से दुर्लभ जंगली जीव साही (पोर्क्यूपाइन) बरामद हुआ। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलेज परिसर के एक बंद शौचालय चेंबर से किसी जानवर की हलचल की आवाज सुनाई दे रही थी। जब लोगों ने अंदर झांककर देखा तो वहां साही छिपा हुआ था। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

    सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और साही को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि बंद चेंबर में छिपे होने और शरीर पर नुकीले कांटे होने के कारण उसे पकड़ना आसान नहीं था। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी।

    इसी दौरान केटल गार्ड बीरु सिंह ने साहस का परिचय देते हुए विशेष सावधानी के साथ साही को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित पिंजरे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे अपने कार्यालय लेकर गई।

    वन रक्षी दुर्गा सोरेन ने बताया कि साही एक जंगली और दुर्लभ वन्य जीव है, जो आमतौर पर पहाड़ी और घने जंगलों में पाया जाता है। इसके पूरे शरीर पर सुई जैसी नुकीली कांटेदार संरचना होती है, जो खतरा महसूस होने पर इसकी सुरक्षा का काम करती है। उन्होंने कहा कि इसके कांटे काफी तेज और खतरनाक होते हैं, इसलिए इसे पकड़ने में विशेष सावधानी बरती जाती है।

    साही के मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। आसपास के गांवों से भी लोग इस दुर्लभ जीव को देखने कॉलेज परिसर पहुंचने लगे। कई लोगों ने पहली बार इस वन्य जीव को करीब से देखा।

    वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साही को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसकी स्वास्थ्य जांच की गई और बाद में उसे प्राकृतिक आवास वाले जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

    ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दस वर्ष पहले भी लौहाट जंगल के पास एक बंद कुएं से साही बरामद हुआ था। इस ताजा घटना से यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र के जंगलों में अब भी इस दुर्लभ वन्य जीव की मौजूदगी बनी हुई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई वन्य जीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें।

    Also Read : साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    Rare porcupine found in a closed toilet chamber; crowds flocked to see it. देखने उमड़ी लोगों की भीड़ बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश
    Next Article जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.