Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 11, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सचिव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, इसलिए इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    बैठक में सचिव ने खाद्यान्न के उठाव, परिवहन, भंडारण एवं वितरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक माह निर्धारित समय से पहले अगले माह के खाद्यान्न का उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने ग्रीन राशन कार्ड, चना-दाल-नमक वितरण योजना तथा धोती-साड़ी-लूंगी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की और सभी पात्र परिवारों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर बल दिया।

    राशन कार्ड सत्यापन अभियान की समीक्षा करते हुए सचिव ने संदिग्ध आधार संख्या, डुप्लीकेट राशन कार्ड तथा ई-केवाईसी से वंचित लाभुकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाकर वास्तविक जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान 10 ग्रीन राशन कार्डधारियों को सांकेतिक रूप से राशन कार्ड वितरित किए गए। साथ ही 10 जरूरतमंद परिवारों को धोती, साड़ी और लूंगी प्रदान की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 पीडीएस दुकानदारों और दाल-भात केंद्र संचालकों को भी सम्मानित किया गया। बैठक के उपरांत सचिव ने दाल-भात केंद्र एवं एसएफआई गोदाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ भी किया गया।

    Also Read : पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    Ration must reach eligible beneficiaries on time; negligence in the distribution system will not be tolerated: Secretary. पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त
    Next Article ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.