Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनोद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दावा किया है कि दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि एक सीट पर झामुमो और दूसरी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं तथा गठबंधन के सभी दल उनके समर्थन में एकजुट हैं। जामताड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद पांडे ने कहा कि महागठबंधन में किसी प्रकार की कोई आशंका या मतभेद नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार भारी समर्थन के साथ जीत दर्ज करेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की स्थिति कमजोर हो गई है। यही कारण है कि पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार तक नहीं उतार सकी और एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य का राजनीतिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

    विनोद पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) की संभावना से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा अपना उम्मीदवार खड़ा करने के बजाय एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दे रही है, तो उसकी मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य का राजनीतिक वातावरण दूषित करने की कोशिश की है। हालांकि उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और चुनाव में सफलता हासिल करेगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, युवा नेता प्रदीप मंडल, परेश यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Also Read : हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    Mahagathbandhan's victory on both Rajya Sabha seats certain: Vinod Pandey राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा
    Next Article पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    Related Posts

    चाईबासा

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.