Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 10, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में ताला बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, चोरी की बाइक और ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का रॉड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है।

    जानकारी के अनुसार 6-7 जून 2026 की रात पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर मंदिर के पास स्थित एक ताला बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी। घर के मालिक रिंटू सिंह ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जगरनाथपुर (पुंदाग) थाना में कांड संख्या 135/2026 दर्ज किया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में हटिया डीएसपी नीरज कुमार की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

    सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

    जांच के दौरान विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति देर रात 2 बजे से 4 बजे के बीच चोरी की घटनाओं को अंजाम देता दिखाई दिया। वह नीले रंग की अपाचे बाइक का इस्तेमाल करता था और हमेशा काले कपड़े व काला हेलमेट पहनता था। उसकी शारीरिक बनावट भी काफी हद तक एक जैसी पाई गई। इसके बाद पुंदाग ओपी पुलिस ने रात के समय लगातार सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक चेकिंग की जाने लगी।

    वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

    9-10 जून की रात पुंदाग थाना के मुख्य द्वार के पास वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक नीली अपाचे बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष कुमार राठौड़ (37 वर्ष) निवासी मालगोदाम रोड, एफसीआई बस्ती, उदितनगर, सुंदरगढ़ (ओडिशा) बताया।

    लोहे के रॉड से तोड़ता था ताले

    तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे का रॉड बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह इसी रॉड से ताला तोड़कर घरों में चोरी करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके पास मौजूद अपाचे बाइक उसने 30 मई 2026 को हजारीबाग जिले के बरही बाजार से चोरी की थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुंदाग क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर आनंद नगर, कमड़े स्थित किराए के कमरे से चोरी गए सामान बरामद किए गए।

    भारी मात्रा में जेवर और नकदी बरामद

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 90 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं। इनमें मंगलसूत्र, चेन, ब्रेसलेट, मांगटीका, अंगूठियां, नोज पिन, नोज रिंग और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा करीब 450 ग्राम चांदी के जेवर तथा 5,770 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

    कई मामलों में जा चुका है जेल

    पुलिस जांच में सामने आया है कि संतोष कुमार राठौड़ का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अरगोड़ा, बरही और पुंदाग थाना में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आठ बार राउरकेला जेल, दो बार रायपुर जेल, दो बार होटवार जेल और एक बार छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जेल जा चुका है। उसके द्वारा की गई अन्य चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा रही है।

    Also Read : ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद Cunning thief targeting locked houses arrested; 90 grams of gold and 450 grams of silver recovered. ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू
    Next Article अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.