Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 10, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आदित्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर राज्यसभा चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और उसमें बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संभावित हार की आशंका से कांग्रेस बौखला गई है और चुनावी प्रक्रिया पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा परिसर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने निर्वाची पदाधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) पर दबाव बनाने के उद्देश्य से प्रदर्शन और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और संवैधानिक प्रावधानों के तहत संचालित हो रही है। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा दबाव की राजनीति करना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है। साहू ने कहा कि कांग्रेस को लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में हुए प्रदर्शन को गंभीर मामला बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साहू ने सवाल उठाया कि जब रिटर्निंग ऑफिसर नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं, तो कांग्रेस नेताओं द्वारा दबाव की राजनीति क्यों की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कांग्रेस पर खरीद-फरोख्त और दबाव की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। साहू ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेतृत्व की अनदेखी करते हुए ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जिसका राज्य से प्रत्यक्ष जुड़ाव नहीं रहा है। इससे कांग्रेस की स्थानीय नेतृत्व के प्रति सोच उजागर होती है। प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा परिसर के भीतर प्रदर्शन की अनुमति दी गई, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक दिया गया। उन्होंने इसे प्रशासन का दोहरा मापदंड बताते हुए निष्पक्षता पर प्रश्न उठाया।

    साहू ने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी है। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर को किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर नियमों के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। प्रेस वार्ता में मनोज सिंह, रमाकांत महतो, योगेंद्र प्रताप सिंह तथा अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

    Also Read : देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    Congress is trying to disrupt the Rajya Sabha election process: Aditya Sahu राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
    Next Article ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.