Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 6:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका, आयोग के फैसले का इंतजार
    झारखंड

    तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका, आयोग के फैसले का इंतजार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 9, 2026Updated:June 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते परिमल नथवानी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने के बाद उनकी उम्मीदवारी को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है। अब इस मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है। आयोग के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया और नथवानी की उम्मीदवारी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। परिमल नथवानी ने आठ जून को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच के दौरान उनके दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटि सामने आई। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल नामांकन को लंबित रखने का फैसला किया और पूरा मामला केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया। अब सभी की नजर आयोग के फैसले पर टिकी हुई है, क्योंकि उसी के आधार पर तय होगा कि नथवानी की उम्मीदवारी वैध मानी जाएगी या नहीं।

    एनडीए के समर्थन से उतरे हैं मैदान में

    परिमल नथवानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के करीब 20 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। नामांकन दाखिल करने के दौरान भी कई समर्थक विधायक उनके साथ मौजूद रहे थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एनडीए के समर्थन के कारण नथवानी की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन अब तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनकी उम्मीदवारी चर्चा का विषय बन गई है।

    गौरव बल्लभ के नाम की थी चर्चा

    राज्यसभा चुनाव को लेकर शुरुआत में भाजपा की ओर से गौरव बल्लभ के नाम की चर्चा चल रही थी। माना जा रहा था कि उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि बाद में राजनीतिक समीकरण बदले और परिमल नथवानी के नाम पर सहमति बनती दिखाई दी। इसके बाद एनडीए के विधायकों ने उनका समर्थन किया और नथवानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन पत्र जमा किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से बैद्यनाथ राम और कांग्रेस की ओर से प्रणव झा ने भी नामांकन दाखिल किया। तीनों उम्मीदवारों ने दो-दो सेट में अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनावी तस्वीर और साफ होगी।

    चुनाव आयोग के निर्देश का इंतजार

    परिमल नथवानी के नामांकन में आई तकनीकी त्रुटि को लेकर चुनाव अधिकारियों ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा है। आयोग की ओर से जो निर्देश जारी होंगे, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नथवानी का नामांकन होल्ड पर है, जिससे राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजर अब चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हुई है। गौरतलब है कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून थी। जबकि 18 जून 2026 को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

    Also Read : गूगल पर फर्जी नंबर डालकर उड़ा लेते थे लोगों की जमा-पूंजी, देवघर पुलिस ने दबोचे 3 साइबर अपराधी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगूगल पर फर्जी नंबर डालकर उड़ा लेते थे लोगों की जमा-पूंजी, देवघर पुलिस ने दबोचे 3 साइबर अपराधी
    Next Article पलामू में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related Posts

    खेल

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टुंडी में हाथियों का कहर, दो घर तोड़े, अनाज भी चट कर गये 

    June 9, 2026
    झारखंड

    पलामू में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026

    टुंडी में हाथियों का कहर, दो घर तोड़े, अनाज भी चट कर गये 

    June 9, 2026

    पलामू में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

    June 9, 2026

    तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका, आयोग के फैसले का इंतजार

    June 9, 2026

    गूगल पर फर्जी नंबर डालकर उड़ा लेते थे लोगों की जमा-पूंजी, देवघर पुलिस ने दबोचे 3 साइबर अपराधी

    June 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.