Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी
    झारखंड

    MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 7, 2026Updated:June 7, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : डिमना स्थित नए एमजीएम अस्पताल में पेयजल की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। अस्पताल तक सुवर्णरेखा नदी से पानी पहुंचाने की योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के रास्ते में जो तकनीकी अड़चनें आ रही थीं, उन्हें जिला प्रशासन ने दूर कर लिया है। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण कर पाइपलाइन के रूट को अंतिम मंजूरी दे दी है। अब सोमवार, 8 जून से निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है।

    फ्लाइओवर के पिलर 175-176 के बीच से निकलेगी पाइपलाइन

    उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर एनएचएआई, मानगो नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग, मानगो अंचल, गेल, जुस्को और टाटा स्टील के अधिकारियों ने डिमना चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाइओवर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह तय किया गया कि पाइपलाइन फ्लाइओवर के पिलर संख्या 175 और 176 के बीच से गुजरेगी। इस रूट पर सभी विभागों की सहमति बनने के बाद परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रही ठेका कंपनी मेसर्स मदन लाल बजाज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड सोमवार से काम शुरू करेगी।

    15 जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य, देरी पर होगी कार्रवाई

    जलापूर्ति योजना को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर हाल में 15 जून तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर तय समयसीमा के भीतर काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, सुवर्णरेखा नदी के किनारे इंटकवेल निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है, ताकि पाइपलाइन तैयार होते ही जलापूर्ति शुरू की जा सके।

    रोजाना 30 लाख लीटर शुद्ध पानी मिलेगा

    करीब 8 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस योजना के पूरा होने के बाद एमजीएम अस्पताल को प्रतिदिन 3 एमएलडी यानी लगभग 30 लाख लीटर शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी। अस्पताल परिसर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और पानी के भंडारण के लिए संप (Sump) भी तैयार है। जैसे ही सुवर्णरेखा नदी से पाइपलाइन का कनेक्शन जुड़ जाएगा, अस्पताल के वार्डों, ओपीडी और पूरे परिसर में नियमित जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।

    फिलहाल टैंकरों के भरोसे चल रही व्यवस्था

    अभी नए एमजीएम अस्पताल में पानी की जरूरत मानगो नगर निगम के टैंकरों से पूरी की जा रही है। हर दिन टैंकरों के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। स्थायी पाइपलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद न केवल टैंकरों पर निर्भरता खत्म होगी, बल्कि मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि यह परियोजना शुरू होने के बाद नए एमजीएम अस्पताल की सबसे बड़ी बुनियादी समस्याओं में से एक का स्थायी समाधान हो जाएगा।

    Also Read : रामगढ़ से बोकारो तक नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ से बोकारो तक नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
    Next Article अस्पताल में खड़गे का अपनापन देख भावुक हुए मंत्री इरफान अंसारी, बोले- यह पल जिंदगी भर याद रहेगा

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.