Gumla : गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली हैI वर्ष 2017 से फरार चल रहे आरोपी लक्ष्मण लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैI आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थीI बिशुनपुर थाना में पदस्थापित एसआई कामु पासवान ने बताया कि सियारटोली निवासी लक्ष्मण लोहार के खिलाफ चोरी और मारपीट का मामला दर्ज थाI घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा थाI पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीI इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लक्ष्मण हिमाचल प्रदेश में काम करने के बाद वापस अपने गांव लौट आया हैI सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की योजना बनाई गईI


